हुबली

कर्नाटक में पतंग के घातक मांझे ने ली एक और जान, मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति का गला कटा, एम्बुलेंस से पहले सड़क पर तोड़ा दम

कर्नाटक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पतंग के धारदार मांझे से गला कटने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति मोटरसाइकिल से सड़क से गुजर रहा था। अचानक हवा में फैले पतंग के महीन और तेज मांझे ने उसके गले को जकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

less than 1 minute read
कर्नाटक में पतंग के घातक मांझे ने ली एक और जान

मृतक की पहचान संजूकुमार होसामनी के रूप में
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय संजूकुमार होसामनी के रूप में हुई है। यह दर्दनाक हादसा बीदर जिला के तालामदागी रोड पर हुआ। पतंग का यह नायलॉन मांझा इतना पतला और धारदार था कि वह नग्न आंखों से दिखाई भी नहीं देता। मांझे के लगते ही संजकुमार के गले से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और वे बाइक से गिर पड़े। बताया जा रहा है कि अंतिम क्षणों में वे किसी तरह अपने मोबाइल से बेटी को कॉल करने की कोशिश कर रहे थे।

एम्बुलेंस से पहले ही बुझ गई जिंदगी
घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने मानवता दिखाते हुए संजूकुमार की मदद की और कपड़े से उनके गले के घाव को दबाकर खून रोकने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस भी बुलाई, लेकिन दुर्भाग्यवश एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही संजूकुमार ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते एम्बुलेंस बुलाई जाती और स्थानीय स्तर पर तुरंत सहायता मिलती, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

परिजनों का विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
संजकुमार की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाले नायलॉन मांझे पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही यह भी मांग उठाई गई कि ऐसे हादसों की स्थिति में त्वरित आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
15 Jan 2026 02:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर