लाइसेंस और आरसी कार्ड का वितरण करीब एक महीने से बंद है। हजारों कार्ड वितरण लंबित हैं, जिसके कारण नए लाइसेंस और नवीनीकरण कराने वाले वाहन चालकों व मालिकों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
आरटीओ : छपाई के लिए जरूरी कार्डों की आपूर्ति में देरी
नए लाइसेंस के नवीनीकरण और वाहनों के पंजीकरण में कठिनाई
हुब्बल्ली. क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में जरूरी कार्डों की आपूर्ति डगमगाने से ड्राइविंग लाइसेंस, अपडेटेड ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी कार्ड का वितरण करीब एक महीने से बंद है। हजारों कार्ड वितरण लंबित हैं, जिसके कारण नए लाइसेंस और नवीनीकरण कराने वाले वाहन चालकों व मालिकों को कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों के दोनों आरटीओ कार्यालयों में कार्ड छपाई के लिए जरूरी कार्डों की आपूर्ति में देरी हुई है। इसके चलते पिछले एक महीने से वाहन चालकों को डीएल और नवीनीकृत डीएल कार्ड की आपूर्ति लंबित है। लाइसेंस के लिए नियमित रूप से कार्यालय आने वाले आवेदकों को वहां के कर्मचारियों व एजेंटों से क्या कहें इसी असमंजस में हैं। इसके चलते हर दिन एक ही जवाब दोहराने से थक चुके आरटीओ के कर्मचारी बेबस होकर कार्यालय में कल आना का बोर्ड लगाकर बैठना बाकी।
हजारों कार्ड आवंटन लंबित
हुब्बल्ली-धारवाड़ के बीच और गब्बूर क्रॉस के पास स्थित दो आरटीओ कार्यालयों में प्रतिदिन डीएल और नवीनीकरण डीएल के लिए 200-300 आवेदन प्राप्त होते हैं परन्तु डीएल छापकर देने के लिए कार्ड ही नहीं हैं। इसके चलते पिछले एक माह से दोनों कार्यालयों में हजारों कार्डों का वितरण लंबित पड़ा है। आरटीओ कार्यालय, गब्बूर के एक कर्मचारी ने बताया कि सोमवार को ही कार्ड आ गए हैं और जल्द ही बकाया कार्ड छपवाकर बांटे जाएंगे। इसी मुद्दे पर नवनगर आरटीओ अधिकारी बी. शंकरप्पा से संपर्क करने पर उन्होंने अस्पताल में होने का कारण बताया।
आवेदकों में बढ़ रही नाराजगी
अधिकारी कह रहे हैं कि कार्ड की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार लेने वाली रोज मार्ट संस्था के चिप में तकनीकी खराबी के कारण कार्ड की आपूर्ति नहीं हुई। वाहन चालकों को डीएल और डीएल कार्ड के नवीनीकरण के लिए इन सभी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, परन्तु अधिकारियों को मात्र इसकी चिंता नहीं है, जो आवेदकों के गुस्से का कारण बना है।
आवेदकों को दिए जा रहे हैं अस्थाई डीएल
दोनों कार्यालयों के आवेदकों को समझाइशी कर रहे हैं वर्तमान में स्वीकृत अस्थाई डीएल विवरण उन्हीं को दिया जा रहा है, जिन्हें तत्काल डीएल व नवीनीकरण डीएल की आवश्यकता है। साथ ही कार्ड प्राप्त होने के बाद डीएल, आरसी और नवीनीकरण डीएल प्रिंट कराकर दोनों कार्यालयों में आवेदकों को भेजा जाएगा।डीएल और डीएल कार्ड का नवीनीकरण वाहन चालकों के लिए बड़ा सिरदर्द है। सवाल खड़ा हो गया है कि शहर सहित बाहीर राज्यों के लिए वाहन चलाने वाले वाहन चालक बिना कार्ड के कैसे जा सकते हैं। पुलिस की ओर से पकड़े जाने पर वे आधिकारिक डीएल और नवीनीकरण डीएल कार्ड मांगते हैं परन्तु स्वीकृति मिलने के बावजूद डीएल कार्ड नहीं मिल रहे हैं। इस बीच पुलिस ने पकड़ा तो इसी को दिखाने को कह रहे हैं परन्तु पुलिस यह सुनने की स्थिति में नहीं है। सब कुछ होने के बावजूद, आधिकारिक डीएल कार्ड के अभाव में वाहन चालकों को जुर्माना भरने की अनिवार्यता का सामना करना पड़ता है।
अब बांटे जा रहे हैं कार्ड
कुछ दिनों से कार्ड नहीं थे। अब कार्ड हैं। हर दिन 1000-2000 डीएल, आरसी और रिन्यूअल डीएल कार्ड बांटे जा रहे हैं।
-दामोदर के., अधिकारी, आरटीओ कार्यालय, गब्बूर