हैदराबाद तेलंगाना

केसीआर की सभा में भाग लेने के लिए लोगों में देखा जा रहा भारी उत्साह,सभा स्थल पर उमड रहा हुजूम

सभा में भाग लेने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है...
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 4:39 PM IST
trs raily
trs raily

(हैदराबाद): तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर से आज हैदराबाद में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की राजनीति के हिसाब से इस रैली को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खुद राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर इस सभा को संबोधित करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रैली मेें 25 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

तय समय से पहले चुनाव की अटकलें

इस सभा से पूर्व प्रदेश कैबिनेट की एक बैठक रखी गई है। इसके बाद सीएम सभा को संबोधित करेंगे। कैबिनेट की बैठक और उसके बाद सभा की बात सामने आने के बाद से ही राजनीतिक महकमे में राज्य में समय से पहले चुनाव होने की अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक विशेलषकों का कहना है कि सीएम आज विधानसभा को भंग करने का ऐलान भी कर सकते है। ऐसा करने के बाद राज्य में निर्धारित समय से पहले चुनाव होने का रास्ता साफ हो जाएगा।


लोकसभा चुनाव के साथ ही होने है विधानसभा चुनाव

बता दें कि राज्य में चुनाव लोकसभा के आम चुनाव के साथ होने है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मुख्यमंत्री केसीआर आज बड़ा दाव खेल कर तय समय से पहले चुनाव करने के लिए विधानसभा भंग करने का ऐलान कर सकते है।

पोस्टरों से अटी सडकें,उमड रहा लोगों का हुजूम

बता दें कि रविवार को होने वाली सीएम की सभा से एक दिन पहले ही शनिवार को हैदराबाद की सडकों को पोस्टरों से पाट दिया गया था। इन सभी पोस्टरों में सीएम को मुख्य रूप से जगह दी गई। सभा में भाग लेने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सभा में भाग लेने के लिए लोगों का हुजूम सभा स्थल की ओर उमड रहा है। छोटी-छोटी रैलियों के साथ लोग सभा स्थल की ओर बढ रहे है।

Published on: