हैदराबाद तेलंगाना

Video: असदुद्दीन ओवैसी का ‘मियां भाई डांस’ वीडियो हुआ वायरल, अपने बचाव में यह बोले AIMIM अध्यक्ष

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Asaduddin Owaisi Miya Bhai Dance Video) हो रहा है। वायरल (Asaduddin Owaisi Dance Video) होने की बात सामने आने के बाद AIMIM प्रमुख (AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि...
less than 1 minute read
Asaduddin Owaisi Miya Bhai Dance Video,Asaduddin Owaisi Dance Video,AIMIM Chief Asaduddin Owaisi
Video: असदुद्दीन ओवैसी का 'मियां भाई डांस' वीडियो हुआ वायरल, अपने बचाव में यह बोले AIMIM अध्यक्ष

(हैदराबाद): ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने वायरल हो रहे उनके डांस वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह गलत प्रचार है। ओवैसी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मीडिया को दिए बयान में कहा कि "हमारी पार्टी का चुनाव चिह्न पतंग है। इसलिए उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करने के बाद अपनी पार्टी का चिह्न लोगों को एक बार फिर याद दिलाने के लिए पतंग की डोर को खींचने का अभिनय किया था। किसी ने उसका वीडियो बना कर उसमें गलत तरीके से गाना जोड़ दिया और पोस्ट किया कि जैसे मैं गाने पर नाच रहा हूँ। यह लोगों को बहकाने के लिए किया गया है। दरअसल, मुझे ऐसी चीजों का शौक नहीं है। मैं ऐसे संगीत से दूर रहता हूँ और हमेशा रहूँगा। मीडिया को अपना बयान देने के बाद ओवैसी ने लोगों के लिए पतंग की डोर को खींचने का अभिनय फिर से किया।

बता दें कि हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। औरंगाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करने के बाद उन्होंने अपने पार्टी चिह्न पतंग को खींचने का अभिनय किया था ताकि लोगों को उनका चुनाव चिह्न याद रहे। लोगों ने उसी का वीडियो बना लिया। किसी ने उस वीडियो में गाना जोड़ दिया और लिखा कि असदुद्दीन ओवैसी ने प्रचार के बाद गाने पर डांस किया। ओवैसी के गाने पर नाचने वाला यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। जिसमें वह मियां भाई गाने पर नाचते दिखाई दे रहे है।

Published on:
19 Oct 2019 05:08 pm
Also Read
View All
Hyderabad News: थाने में मदद मांगने आई महिला, SHO से हुई दोस्ती; फिर निजी वीडियो के नाम पर 2 करोड़ मांगने का आरोप

साथी ट्रेनी IPS का किया शारीरिक शोषण, प्राइवेट वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, आरोपी ट्रेनी अफसर की तलाशी शुरू

IAS बन सकते हैं, तो MLA-MP क्यों नहीं? रेवंत रेड्डी ने चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की उठाई मांग

NEET विवाद की गूंज तेलंगाना तक: स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर उतरे छात्र, सरकार से मांगा जवाब

तेलंगाना में 25 हजार की रिश्वत से खुला करोड़ों का खेल! इंजीनियर के घर छापे में निकली 150 करोड़ की दौलत, सोना-फ्लैट देख अधिकारी भी रह गए दंग