पैनकेक न केवल बनाने में आसान होते हैं, यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं।
पैनकेक न केवल बनाने में आसान होते हैं, यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं। ब्रेकफास्ट या ईवनिंग स्नैक के लिए पैनकेक बहुत ही अच्छा विकल्प हैं। इन्हें कई तरीकों से या कई इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जा सकता है। बच्चों को पेनकेक्स बहुत भाते हैं। आप इन्हें उनके टिफिन में भी रख सकती हैं। यहां पढ़ें यमी पैन केक्स की रेसिपी -
चीज एंड पटेटो
सामग्री -
यूं बनाएं -
मैदा, नमक व बेकिंग पाउडर को एक साथ छान लें। पनीर को अच्छी तरह मसल लें। आलू को छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें। अब मैदा मिश्रण, पनीर व आलू को मिला दें। एक चम्मच पिघला मक्खन व काली मिर्च पाउडर डाल दें। पानी की सहायता से मध्यम गाढ़ा घोल बनाएं। नॉनस्टिक तवा गरम करें। इस पर मिश्रण से पेन केक फैलाएं। मक्खन लगाकर दोनों ओर से सेकें। गरम-गरम पेन केक पर ही चीज बुरक दें।
लेमन-कीनुआ पेनकेक
सामग्री -
लाल मसूर दाल का पेस्ट-एक प्याला
उबला हुआ कीनुआ- 1/2 प्याला
मैदा- 2 बड़े चम्मच
नमक व काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार
कटा हुआ प्याज- 3 बड़े चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च-एक छोटा चम्मच
कटा हरा धनिया-एक बड़ा चम्मच
नींबू का छिलका कद्दूकस किया हुआ-एक छोटा चम्मच
पर्याप्त मक्खन पेनकेक सेकने के लिए
यूं बनाएं -
सारी सामग्री को दो बड़े चम्मच पिघले मक्खन व थोड़े पानी के साथ मिलाएं। गरम तवे पर शेष मक्खन की सहायता से दोनों ओर से सेकें। प्रोटीन से भरपूर पेनकेक तैयार है।
नोट : अगर आपके पास कीनुआ न हो तो आप दलिया मिला सकती हैं।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।