इंदौर

जहां जन्मे थे परशुराम, वहां बन रहा करोड़ों का ब्राह्मण तीर्थ

पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा विकसित, आधुनिक मल्टीमीडिया टेक्निक से जोड़ते हुए भगवान परशुराम पर होगा मल्टीमीडिया शो, 10 करोड़ से जानापाव को बनाएंगे तीर्थस्थली

less than 1 minute read
Apr 22, 2023
पर्यटन स्थल के रूप में हो रहा विकसित

इंदौर. देश-दुनिया में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई जा रही है। एमपी में भी इस मौके पर शहरों-कस्बों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परशुरामजी के जन्मस्थल के रूप में जाने जाते जानापाव को भी संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खुद शनिवार को जानापाव तीर्थ में ही रहेंगे।

इधर जानापाव पहाड़ी को धार्मिक तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। जानापाव पहाड़ी के लिए राज्य शासन ने 10 करोड़ रुपए की सौगात दी है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रशासन और नगर निगम द्वारा भेजे प्रस्ताव पर यह राशि स्वीकृत की गई है।

आधुनिक मल्टीमीडिया टेक्निक से जोड़ते हुए यहां भगवान परशुराम पर एक मल्टीमीडिया शो होगा। फिलहाल 30 मई तक कुछ जरूरी कार्य के लिए 29 लाख रुपए के टेंडर भी जारी किए गए हैं।

वर्ष 2007 में जानापाव को ब्राह्मणों को तीर्थ और सप्त नदियों का उद्गम स्थल विकसित करने की घोषणा की गई थी। इसमें कुछ घोषणाएं पूरी हुईं हैं, कुछ पर काम चल रहा है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के अनुसार तालाब कुंड तैयार हो चुका है। अब नगर निगम की ओर से इसे सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का प्रारूप बनाया है। इसमें मल्टीमीडिया शो भी शामिल है। इसके लिए ही सरकार ने 10 करोड़ की राशि स्वीकृत कर भेजी है।

ये कार्य होंगे
तालाब का सौंदर्यीकरण
गजिबो लगाए जाएंगे
वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग
पेयजल का करेंगे इंतजाम
पाथवे का भी निर्माण
मल्टीमीडिया शो के लिए थिएटर

Published on:
22 Apr 2023 10:31 am
Also Read
View All