इंदौर

23 साल के लड़के ने 50 साल की महिला से की ज्यादती, जेवर-ढाई लाख भी हड़पे

महिला के पति का दोस्त है आरोपी युवक...पति से हुए विवाद का फायदा उठाकर बनाया हवस का शिकार...

2 min read
Apr 21, 2023
indore.jpg

इंदौर. इंदौर में एक 50 साल की महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला के पति का दोस्त है जो उससे उम्र में 27 साल छोटा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी और अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने धमकाकर उससे जेवर व ढाई लाख रुपए भी हड़प लिए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

हमदर्द बनकर बनाया हवस का शिकार
इंदौर शहर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाली 50 साल की विवाहिता महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि पति से विवाद के बाद वो बेटी के साथ अलग रह रही है। पति का दोस्त हेमंत धनगर जो कि पहले उसके घर आया जाया करता था उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके घर आने लगा। एक दिन हेमंत ने उसे व बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और डरा धमकाकर ढाई लाख रुपए व जेवरात भी ले लिए। पीड़िता के मुताबिक अब भी आरोपी डरा धमकाकर उससे पैसों की डिमांड करता है जिससे वो तंग आ चुकी है।

उम्र में 27 साल छोटा है आरोपी
बताया गया है कि आरोपी हेमंत धनगर शुजालपुर जिले के अकोदिया का रहने वाला है। उसकी उम्र महज 23 साल है और वो पीड़ित महिला से करीब 27 साल छोटा है। पीड़िता जब आरोपी की हरकतों से तंग आ गई तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

देखें वीडियो- सिरफिरे आशिक ने वीडियो बनाकर टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी

Published on:
21 Apr 2023 08:05 pm