इंदौर

MP News : 27 का दूल्हा…15 की दुल्हन, इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर सात फेरे लेने की अधूरी रह गई ख्वाहिश

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नाबालिग से शादी का मामला सामने आया है। जहां दूल्हे की उम्र 27 और दूल्हन की उम्र 15 साल निकली।

less than 1 minute read
Jun 10, 2024

मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई इंदौर में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी। तभी अचानक बाल संरक्षण अधिकारी ने पहुंचकर शादी रुकवा दी। यहां पर एक 27 साल के युवक की 15 साल की नाबालिग के साथ शादी हो रही थी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और घर वालों पर शादी के लिए दबाव डाला। शादी नहीं करवाने पर लड़की ने घर से भाग जाने की धमकी दे दी थी।

बता दें कि, शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कृष्ण बाग कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की की शादी होने की खबर मिली थी। वहीं पर शादी हो रही थी। तभी पुलिस और महिला बाल विकास संरक्षण अधिकारी की टीम मौके पर पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया।

इधर, जब पुलिस ने नाबालिग के डॉक्यूमेंट्स खंगाले तो लड़की की उम्र 15 की निकली। गुजरात से आए दूल्हे की उम्र 27 साल बताई जा रही है। पुलिस वहां पहुंची तो परिजनों द्वारा कहा गया कि लड़की अपनी मर्जी से शादी कर रही है। तभी अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई कि ये कानून अपराध है। जिसके बाद बारात वापस गुजरात लौट गई।

Updated on:
10 Jun 2024 02:50 pm
Published on:
10 Jun 2024 02:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर