इंदौर

कठुआ के बाद एक और दिल दहला देने वाला मंजर इंदौर में 6 महीने की मासूम से बेसमेंट में बलात्‍कार, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में 4 माह की बच्ची की रेप के बाद हत्या
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 5:56 PM IST
rape
rape

इंदौर. जम्मू कश्मीर के कठुआ इलाके में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ पहले तो धर्मिक स्थल में कई दिनों तक बलात्कार किया गया और बाद में उसकी बड़ी ही बर्बरता से हत्या कर दी गई। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली घटना बन चुकी है जिसको लेकर पूरे देश में उबाल और गुस्से का माहौल है वहीं पीडि़ता के परिवार में दुख का माहौल है और उन्हें बस किसी चीज की उम्मीद है तो अब सिर्फ और सिर्फ न्याय की। कठुआ मामले अभी शांत भी नहीं हुआ कि इंदौर में ४ माह के बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी सिर पटक कर हत्या कर दी। शहर को शर्मसार करने वाला पाशविक कृत्य शुक्रवार को सामने आया है। परिवार के साथ राजबाड़ा के पास फुटपाथ पर सो रही चार माह की मासूम को अगवा कर मुंहबोले मामा ने दुष्कर्म किया और सिर पटक-पटककर मार डाला। शव शिव विलास पैलेस के पास बिल्ंिडग के तलघर में फेंक फरार हो गया।

सराफा पुलिस ने बच्ची को ढूंढा, लेकिन वरिष्ठ अफसरों को जानकारी नहीं देने की लापरवाही पर डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने एएसआई दुर्लभ सिंह वरकड़े को सस्पेंड कर दिया। नयापुरा एरोड्रम का परिवार राजबाड़ा पर बलून बेचता है। 4 महीने की मासूम खून से सना शव शुक्रवार दोपहर १२.३० बजे श्रीनाथ पैलेस के तलघर में मिला। पुलिस ने आरोपित को पकड़ा।

बच्ची की मां का मौसा निकला आरोपित
बच्ची की मां का मौसा नवीन गडक़े (२५) निवासी एरोड्रम को गिरफ्तार किया है। नवीन भी गुब्बारे बेचता है। उसकी पहली पत्नी छोड़ चुकी है। दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा है। दूसरी पत्नी और बच्ची की मां सोनूबाई रिश्तेदार हैं। नवीन गुरुवार शाम ५ बजे सोनूबाई के पास राजबाड़ा पहुंचा और कहा, पत्नी का विवाद खत्म करा दो। सोनू ने इनकार किया तो नवीन शुक्रवार तडक़े पहुंचा और बच्ची को अगवा कर हरकत की फिर सीढिय़ों पर सिर पटक-पटककर हत्या कर शव फेंककर भाग निकला। वह इंदौर से भागने की तैयारी में था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। उधर, शॉर्ट पीएम की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्ची के सिर, मुंह, प्राइवेट पार्ट पर चोट के कई निशान मिले हैं। रेप के बाद सिर पर गंभीर चोट से उसकी मौत हुई है।

Published on: