इंदौर

इंदौर में अमित शाह : राजबाड़ा पर महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के बाद देवी अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार सुबह करीब 11.55 पर इंदौर पहुंचे।

2 min read
Oct 06, 2018
hhh

इंदौर. विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार सुबह करीब 11.55 पर इंदौर पहुंचे। महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने के साथ वे दशहरा मैदान पर संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुबह मैदान पर विधायक सुदर्शन गुप्ता ने मंच संभाला और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने जिले अनुसार कुर्सी संभालने के दिए निर्देश दिए।

11.40 बजे तक आधा पांडाल भी नहीं भर पाया था। अमित शाह को लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी एयरपोर्ट पहुंचे। दशहरा उनके साथ करीब 50 गाडिय़ों का काफिला चल रहा है।

मैदान पर लगे दूसरे पांडाल में कार्यकर्ताओं के लिए पोहे आलू बड़े हलवे का नाश्ता परोसा गया। दशहरा मैदान पर आए सभी कार्यकर्ताओं का महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर किया जा रहा है। स्वागत सुरक्षा को लेकर पुलिस के मैदान पर कड़े प्रबंध किए हैं।

मैदान स्थित पांडाल पर खाली कुर्सियां देख विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से नाश्ता ना करते हुए सीधे कुर्सी संभालने के निर्देश भी दिए। मंच पर सिर्फ जिला अध्यक्षों को बैठने की अनुमति दी गई है। इस दौरान विधायक भी मौजूद रहेंगे। मंच के पीछे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विधायकों से मुलाकात करेंगे।

2 बजे झाबुआ जाएंगे अमित शाह

दोपहर 2 बजे अमित शाह झाबुआ के कॉलेज ग्राउंड में इंदौर संभाग जनजातीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के तुरंत बाद वह रतलाम जाएंगे, जहां जावरा में उज्जैन संभाग के किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मंदिर में दर्शन

शाम करीब सवा 6 बजे उज्जैन के महानंदानगर में शाह उज्जैन संभाग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह देर शाम करीब साढ़े ७ बजे महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने दौरे का समापन करेंगे.

Updated on:
06 Oct 2018 12:53 pm
Published on:
06 Oct 2018 12:13 pm
Also Read
View All