28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरा काटने वाले छुरे से आरिफ ने ठेकेदार पर किया हमला, पेट पर किए जानलेवा वार, इंदौर से वीडियो वायरल

Indore Knife Attack Video- इंदौर के खजराना क्षेत्र में मामूली बात पर एक शख्स ने फोन पर बात कर रहे ठेकेदार पर चाकू से जानलेवा वार कर दिए। घटना का वीडियो वायरल है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Jun 27, 2026

Indore Knife Attack Video

Indore Knife Attack Video- बकरा काटने वाले छुरे से ठेकेदार पर हमला (फोटो सोर्स-Patrika)

Indore Knife Attack- मध्य प्रदेश की सड़कों पर चाकूबाजी मामले थम नहीं रहे है। बीते दिन उज्जैन में युवक ने सरेआम एक युवती को पर चाकू से इतने हमले किए कि वह लहूलुहान हो गई। अब ऐसा ही मामला इंदौर के खजराना क्षेत्र से सामने आया है। खजराना इलाके में मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने जैसी मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने ठेकेदार पर सरेआम बकरा काटने वाले छुरे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटना का सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई।

ठेकेदार आईसीयू में भर्ती

घायल का नाम शाहनवाज खान उर्फ शानू ठेकेदार निवासी तंजीम नगर है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल के आइसीयू में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत फिलहाल गंभीर है। पुलिस ने फरियादी अकरम खान की रिपोर्ट पर आरोपी आरिफ बरकाती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया।

मामूली बात को लेकर किया हमला, आरिफ ने चाकू से किया हमला

घटना दो दिन पहले दोपहर 3.30 बजे हुई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि शाहनवाज अपने रिश्तेदार से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। पास में आरोपी आरिफ बरकाती का घर है, जो खुद को पत्रकार बताता है। आरोपी ने मोबाइल पर जोर से बात करने को लेकर गालियां दीं और विवाद किया। फिर घर से बकरा काटने वाला छुरा ले आया और शाहनवाज के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर दिए। वहां राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और घायल लोगों ने बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है घायल शाहनवाज के पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला। पुलिस के अनुसार, मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है और घटना के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पहले से चल रहा था विवाद

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि मामले में आरोपी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना के दिन कहासुनी बढ़ने के बाद आरिफ घर से चाकू लेकर बाहर आया और शानू पर कई वार कर दिए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।