26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आंखें तक नहीं खुल रही, सड़क पर तड़प रहे थे लोग’, रतलाम ताजिया हादसे में घायलों ने सुनाई आपबीती

Ratlam Tazia Accident- मध्य प्रदेश के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ताजिया हाईटेंशन वायर से टकराया जिससे अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Akash Dewani

Jun 26, 2026

People injured Ratlam Tazia accident recounted their ordeal Jaora Muharram procession

Ratlam Tazia accident- जावरा में ताजिया के हाईटेंशन वायर से टकराने के कारण तीन लोगों की हुई मौत (फोटो सोर्स- Patrika)

Jaora Muharram procession- 'अचानक करंट फैलने से चलते-चलते जमीन पर गिरे लोग, तड़पते रहे। लोगों की आंखे भी नहीं खुल रही थी।' यह बात रतलाम ताजिया हादसे (Ratlam Tazia Accident) में घायल लोगों ने बताई। दरअसल, गुरूवार रात जावरा आनुभग की पिपलोदा तहसील में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में 10 से अधिक लोग आ गए। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पिपलोदा के हतनारा गांव की है।

20 फीट की ऊंचाई से गुजर रहे हाईटेंशन वायर से टकराया ताजिया

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इमामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर हतनारा गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में करीब 200 लोग शामिल थे। इसी दौरान लगभग 20 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से ताजिया टकरा गया ओर सब इस की चपेट में आ गए। बिजली लाइन काफी नीचे थी। ताजिया के संपर्क में आते ही करंट फैल गया और आगे चल रहे कई लोग जमीन पर गिर पड़े। हादसे के समय मौके पर न पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी।

अब तक तीन लोगों की हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एसडीओपी संदीप मालवीय पिपलोदा तहसीलदार देवेंद्र धानगढ़ मोके पर पहुंचे। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में रशीद खान, सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन और अरबाज शामिल हैं। बताया गया है कि अरबाज की मौत की भी पुष्टि हुई है। हालांकि उनके परिजन उन्हें अस्पताल से अपने साथ लेकर चले गए, जिसके कारण उनसे जुड़ी औपचारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

वीडियो भी आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें करंट लगने के बाद जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। आसपास के लोग घायलों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

घायलों ने सुनाई आपबीती, पुलिस नहीं थी मौजूद

घटना के वक्त मौजूद चश्मदीद शेरू ने बताया की हादसे के समय मौके पर न तो पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई लाइनमैन। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उचित देखरेख नहीं मिलने पर कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि ताजिया जुलूस के दौरान अचानक ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। इसके बाद जोरदार करंट फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करंट लगते ही कई लोग जमीन पर गिर पड़े। कुछ लोगों की हालत इतनी गंभीर थी कि उनकी सांसें तक नहीं चल रही थीं। घायल ने बताया, मेरी तो अभी भी आंखें ठीक से नहीं खुल रही हैं। करंट का झटका इतना तेज था कि लोग संभल ही नहीं पाए।