11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संदेश

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1116
रतलाम. पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शहर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पौधरोपण कार्यक्रम किया। प्रफुल पवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और नागरिक उपस्थित रहे। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


इस अवसर पर महामंत्री चेतन टांक, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा एवं पार्षद बलराम भट्ट भी उपस्थित थे। वरिष्ठ जनों में रामप्रसाद राठौड़, शांतिलाल गोयल, सुनील पाठक, सुरेश राजपुरोहित, सत्यदीप भट्ट, संजय चौहान, जीवन श्रीवास्तव, सुरेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महिला मंडल से मीना टांक, ममता सोलंकी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। निगम अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अंत में आयोजक प्रफुल पंवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।