11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में प्रकट हुए शिवलिंग और नंदी, चमत्कार मानकर उमड़े ग्रामीण

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1119






मथुरी। सावन के पवित्र माह में मथुरी में आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां एक किसान के खेत में अचानक शिवलिंग और नंदी की मूर्ति स्थापित हुई मिली। इसे चमत्कार मानते हुए ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।



ग्रामीणों के अनुसार बकरे चराने गए कुछ लोगों ने खेत में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति देखी। पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई चमत्कार है। उन्होंने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में खेत पर पहुंचे और शिवलिंग के दर्शन किए। ग्रामीणों ने वहां फूल, बेलपत्र, जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। सावन के महीने में इस घटना को शिव भक्त शिवजी की कृपा मान रहे हैं।


सबसे बड़ी बात यह है कि शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को किसने और कब वहां रखा, इसका किसी को पता नहीं है। खेत मालिक को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल खेत में स्थापित शिवलिंग आस्था का केंद्र बन गया है और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।