11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामदेवरा पदयात्रियों के लिए नवाबगंज रोड पर भंडारे शुरू

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 11, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1120



आम्बा. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा जाने वाले पदयात्रियों के लिए भंडारों का संचालन किया जा रहा है। नवाबगंज रोड पर रामदेव बाबा सेवा समिति द्वारा दो भंडारे संचालित किए जा रहे हैं। समिति पिछले 10 वर्षों से पदयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था के साथ भंडारे चला रही है। भंडारों में सुबह और शाम रामदेव बाबा की पूजा-आरती कर मंगल प्रार्थना की जाती है।

यात्रियों के लिए रात्रि में भजन व कीर्तन की व्यवस्था भी है। संयोजक संजय पाटीदार और नगजी निनामा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं। इन भंडारों में स्नान-ध्यान से लेकर नाश्ता, भोजन, चाय-दूध, कॉफी और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जा रही है। झाबुआ, पेटलावद, बदनावर, धार से आए रवि गिरवाल और मानसिंह निनामा जैसे कई पदयात्री यहां वर्षों से रुकते हैं। सेवादार लम्बे समय से इस कार्य में लगे हैं और सावन माह में पदयात्रियों का आवागमन शुरू होने के साथ ही सेवा कार्य में जुट जाते हैं। भंडारों में दिनभर भजन-कीर्तन की रमझट चलती रहती है, जिसमें प्रभात और संध्या आरती के समय बाबा के जयकारों के साथ भजन संध्या भी होती है।