12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खुली, विदेशी डालर के साथ निकला 2000-500 के नोटों का भंडार

Khajrana Ganesh Temple : भगवान खजराना गणेश की दान पेटियों से निकले 41 लाख, अब तक 17 मुख्य पेटियां खोलीं, 23 छोटे मंदिरों की गिनती बाकी।
3 min read
Google source verification
Khajrana Ganesh Temple

Khajrana Ganesh Temple (खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खुली Photo Source- Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में आज फिर दान पेटियों को खोला गया। बताया जा रहा है कि, करीब साढ़े तीन महीने बाद इन चंदा पेटियों को खोला गया, जिसमें विदेशी मुद्राओं के साथ - साथ 41 लाख रुपए की दान राशि निकली है। फिलहाल, गणना के बाद संहंधित राशि मंदिर के अधिकृत बैंक खाते में जमा कराने की व्यवस्था की जा रही है।

बताया जा रहा है इस पूरी प्रक्रिया को पूरा किए जाने में होने में पांच से छह दिन लगने का अनुमान है, जिसके बाद दान का अधिकृत आंकडा सामने आएगा।मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के अनुसार मंगलवार तक 17 मुख्य पेटियां खोली गई थीं, जिसें कुल 41 लाख रुपए चंदा राशि प्राप्त की जा रही है। आज शेष 23 दान पेटियों में से चंदे की रकम की पुष्टि की जा रही है।

अभी एक-दो दिन और चल सकती है गणना

सोमवार से शुरु हुई मंदिर के चंदे की गणना गणना का आज लगातार तीसरा दिन है। इस दौरान पहले दिन खोली गई 10 पेटियों से करीब 31 लाख रुपए की दान राशि निकली। जबकि, अगले दिन मंगलवार को हुई गणना में मंदिर परिसर में कुल 40 दानपेटियां है। शेष पेटियों को भी अगले दिनों में चरणबद्ध तरीके से खोलकर राशि की गणना की जाएगी।

जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को दान राशि की गणना में लगाया गया है। गणना स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जा रही है।

कड़ी सुरक्षा में जारी चढ़ावे की गिनती

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना के बाद मंदिरों में दान राशि की सुरक्षा और गिनती को लेकर अधिक सावधानी बरती जा रही है। खजराना गणेश मंदिर में करीब साढ़े तीन महीने बाद शुरू हुई दान पेटियों की गिनती में थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 25 सदस्यीय गिनती टीम के मंदिर में प्रवेश से पहले चेकिंग की जा रही है। सदस्यों को चेन, अंगूठी सहित किसी तरह के आभूषण पहनकर आने की अनुमति नहीं है।

गिनती हॉल में 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अलग से कराई जा रही है। बैंक कर्मियों की निगरानी में राशि की गिनती, पैकिंग और बैंक को सौंपने की प्रक्रिया होगी। इसके बाद दान पेटियों को सील कर बैंक को सौंपा जाएगा। सुरक्षा के लिए गार्डों की संख्या भी 2 से बढ़ाकर 5 कर दी गई है। कलेक्टर और निगमायुक्त पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

41 में से 17 पेटियां खोली गईं, इनसे दो दिन में निकले 72 लाख रुपए

गिनती के लिए कोषालय, बैंक और निगम कर्मचारियों समेत 25 लोगों की टीम लगाई गई है। सोमवार को पहले दिन 10 पेटियों से 31 लाख रुपए निकले। मंगलवार को दूसरे दिन 7 और पेटियां खोली गईं और 41 लाख रुपए निकले। इस तरह 17 पेटियों से दो दिन में कुल 72 लाख रुपए की राशि गिनी जा चुकी है। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक गिनती के बाद राशि अधिकृत बैंक खाते में जमा की जा रही है।

5-6 दिन में पूरी होगी गिनती

मंदिर में 41 दान पेटियां हैं। अब तक 17 खोली जा चुकी हैं। बड़े नोटों की गिनती प्राथमिकता से की जा रही है। छोटे नोट और चिल्लर की गिनती बाद में होगी। गिनती पूरी होने में 5 से 6 दिन लगेंगे। मुख्य पुजारी अशोक भट्ट, मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला और गौरी शंकर मिश्रा भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

चेन, चांदी के गणेशजी से लेकर स्मार्ट वॉच तक

दान पेटियों में नकदी के साथ भक्तों की अलग-अलग तरह की श्रद्धा भी सामने आई। गिनती में एक सोने की चेन, छोटी चांदी की गणेश प्रतिमा, करीब 10 ग्राम का चांदी का सिक्का और दो स्मार्ट वॉच मिली हैं। 10 साल पहले बंद हो चुके 1000 रुपए के पांच पुराने नोट भी मिले।