इंदौर

बायपास पर युवक नहीं रुका तो पीछे से गोली मारी, आर पार हुई

रविवार रात बाइक सवारों ने की घटना
less than 1 minute read
Mar 11, 2019
crime
बायपास पर युवक नहीं रुका तो पीछे से गोली मारी, आर पार हुई

इंदौर। तेजाजीनगर बायपास पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बाइक पर जा रहे युवक को पहले आरोपियों ने रोकने का प्रयास किया, वह नहीं रुका तो पीछे से गोली मारने की बात सामने आई है।
रविवार रात मुकेश भील (30) निवासी भाटखेड़ी को एमवाय अस्पताल लाया गया। उसे पीछे कंधे में गोली लगी थी। गोली पीछे से मारी गई थी जो आगे से निकल गए। मुकेश मज़दूरी करता है। रात में वह बाइक से घर लौट रहा था। बायपास पर कनाडिया चौराहे से तेजाजीनगर के बीच में उसे बाइक सवार दो बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मुताबिक, मुकेश ने बताया कि बाइक सवार युवकों के कहने पर वह नहीं रुका और अपनी बाइक की गति बढ़ा दी। थोड़ा आगे आने पर उसे लगा कि कंधे पर पीछे कुछ लगा है। उसने बायपास पर गाड़ी नहीं रोकी और राऊ में आकर रुका। कंधे से खून निकल रहा था, इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। गोली पीछे से लगकर आगे से निकलने की आशंका जाहिर की जा रही है। मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस टीम ने बायपास पर सर्चिंग की लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला। आशंका है कि लूट की नीयत से आरोपी आए थे। हालांकि पुलिस को लग रहा है कि फरियादी मामले में पूरी जानकारी नहीं दे रहा है। इलाज के बाद आगे जानकारी लेेने से स्थिति साफ हो पाएगी।

Published on:
11 Mar 2019 12:52 am