भाजपा निकालेगी किसानों के साथ रैली, कांग्रेस ने कहा, भाजपा सिर्फ झूठ फैला रही
इंदौर. किसानों की कर्ज माफी पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। रविवार को भाजपा नेताओं ने पत्रकारवार्ता कर कर्ज माफी पर कांग्रेस को घेरा तो कांग्रेस ने इसे भाजपा का झूठ बताया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा 10 दिन में किसानों का कर्ज माफी के वादों को धोखा बताया और कहा, 6 महीने से अधिक समय होने के बाद भी किसानों को धोखे में रखा जा रहा है।
इसी मुद्दे पर भाजपा 11 जून को किसानों के साथ आक्रोश ट्रैक्टर रैली निकालकर राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देगी। इधर, कांग्रेस ने कहा, गांव में किसान खुश हैं, इसीलिए भाजपा को ट्रैक्टर रैली निकालना पड़ रही है। कमलनाथ सरकार ने 76 दिन में 83 वचन पूरे किए हैं।
3000 से ज्यादा टै्रक्टरों के साथ किसान शामिल होंगे भाजपा की आक्रोश रैली में
किसानों की कर्जमाफी पर भाजपा ने अब किसानों को साथ लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी कर ली। ११ जून को इंदौर में निकलने वाली रैली राजमोहल्ला से कलेक्टोरेट तक जाएगी। इसमें 3000 हजार से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ किसान शामिल होंगे। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा और जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी व विधायक रमेश मेंदोला ने कहा, शिवराज सरकार के अच्छे कामों को जानबूझकर बिगाड़ा जा रहा है। कर्ज माफी का वादा 10 दिन का था, लेकिन 6 महीने से ज्यादा वक्त बितने के बाद भी किसानों को धोखे में रखा जा रहा। सहकारी समितियां व बैंक किसानों को नोटिस भेज रही हैं। नेताओं ने कहा, चुनाव से पहले जितने भी वादे किए गए थे। वे सभी कागजों से बाहर नहीं आ सके। किसानों के हितों के लिए ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है।
मंच लगाकर करेंगे किसानों का सम्मान
किसान आक्रोश टै्रक्टर रैली भगतसिंह प्रतिमा राजमोहल्ला चौराहा से शुरू होकर मालगंज, बंबाई बाजार, गुरुद्वारा चौराहा, पंढरीनाथ मंदिर होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी।