- सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल- लगा रहे हैं फटकार लगाते नजर आ रहे हैं....
इंदौर। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के कहर से परेशान है। भारत में बीमारी को फैलने से रोका जा सके इसके लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भी इसका पालन कर रहे हैं। इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) लगातार इस महामारी पर वीडियो और फोटो शेयर कर जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डॉक्टर्स और पुलिस पर पत्थर बरसाने वालों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।
इन लोगों पर भड़के सलमान
सलमान खान अपने फैंस को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। वह खुद सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। हालांकि कुछ लोग हैं जो अभी भी चीजों को सीरियसली नहीं ले रहे हैं और इस बार सलमान खान को उन पर गुस्सा आ गया है। सलमान खान ने अपने फार्महाउस से एक वीडियो पोस्ट किया है। सलमान ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि जिंदगी का 'बिग बॉस' शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि वह 2 दिन की छुट्टी में आए थे और छुट्टी हो गई।
अपने वीडियो में उन्होंने कहा है, 'चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैल ही है, इन चंद जोकरों की वजह से पूरा हिंदुस्तान घर पर है।' उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे काम न करो कि संभालने के लिए मिलिट्री बुलाई जाए। आप वीडियो में देखें क्या-क्या बोले सलमान खान।
सलमान ने कोरोना वायरस पर फैंस को आगे समझाते हुए कहा, "अगर नमाज पढ़नी है तो घर में पढ़ो, पूजा करनी है तो घर में करो. बचपन में यही पढ़ा था और सिखाया गया था कि भगवान सबके अंदर हैं। अगर परिवार के साथ अल्लाह और भगवान के घर जानना है तो निकलो घर से बाहर." अपने वीडियो में सलमान खान ने पत्थर बरसाने वालों को फटकार लगाते हुए कहा, "डॉक्टर अपनी जान बचाने के लिए आए हैं, नर्स अपनी जान बचाने के लिए आए हैं, जो आप लोग उनपर पत्थर बरसा रहे हो।
अगर ये डॉक्टर आपका इलाज नहीं करते और पुलिस सड़कों पर नहीं होती तो चंद लोगों की वजह से, जिनके दिमाग में चल रहा है कि हमें नहीं होगा तो वह हिंदुस्तान के ढेर सारे लोगों को लेकर चल बसेंगे."सलमान खान ने अपने वीडियो में आगे कहा कि ऐसी नौबत न आ जाए कि आप लोगों को समझाने के लिए सेना बुलानी पड़े।