
Father-daughter Murder Case:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पिता-पुत्री की हत्या में वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। पुलिस छानहान में पता चला है कि 50 लाख रुपए के प्रॉपर्टी विवाद के कारण बेटे नें इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस रविवार को भी आरोपी बेटे की सरगर्मी से तलाश कर रही है, वहीं उसके साथी नाबालिग दोस्त से पूछताछ जारी है। जोन-1 डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि शुक्रवार को हुई हर्षिता व राजू यादव की हत्या जांच में पता चला कि पिता-पुत्री कालानीनगर में रहते थे। आरोपी भाई हर्ष फरार है। वारदात स्थल के सीसीटीवी फुटेज को जांच में में शामिल किया है। इससे पता चला कि 19 नवंबर की सुबह 6.15 बजे हर्ष कालानी नगर स्थित घर पहुंचा। एक ऑटो भी घर के सामने रुका था। जांच में हर्ष का नाबालिग साथी पकड़ाया। वह मूलतः उप्र का है। हर्षिता का शव मिलने के पहले ही हर्ष ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिता राजू की हत्या कर दी थी।
हर्ष ने हत्या से पूर्व ही फ्लाइट और बस से कहीं भागने की प्लानिंग कर ली थी। वारदात के बाद वह फ्लाइट से कहीं चला गया। पुलिस उसकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही है।
इस वारदात का पांच मिनट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें वारदात की सुबह आरोपी हर्ष बहन के घर पैदल पहुंचता है। उसके पीछे एक ऑटो आता है, जो हर्षिता के घर के बाहर खड़ा हो जाता है। इसके बाद हर्ष बहन के घर का दरवाजा खटखटाता नजर आ रहा है। जैसे ही दरवाजा खुलता है, वह अंदर चले जाता है। इस दौरान चीख सुनाई देती है। संभवतः ये चीख हर्षिता की थी। आरोपी ने बहन पर हमला किया। यहीं फुटेज पुलिस की जांच का मुख्य सबूत रहा। बताया जा रहा है कि 40 सेंकेड में उसने बहन की हत्या कर दी।
डीसीपी ने बताया नाबालिग लड़के से पूछताछ जारी है। उसने बताया कि हर्ष उसका दोस्त है। दिसंबर में उसके भाई की शादी है। भाई की शादी के लिए उसे पैसों की जरूरत है। इस पर हर्ष ने उसे रुपए देने और बदले में उसे हत्याकांड में साथ देने की बात कही।
पुलिस ने बताया, हर्ष ने बहन का गला दबाकर हत्या की, फिर घर में रखे लाखों रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गया। उसकी लोकेशन पुलिस को जयपुर की मिली है। ये बात भी सामने आ रही है कि वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है। वह अंबाला में भी हो सकता है।
डीसीपी रावत ने बताया कि राजू ने कुछ समय पहले अपना मकान 50 लाख रुपए में बेचा था। इसमें से 25 लाख रुपए बेटी हर्षिता को दिए थे। शेष 25 लाख रुपए हर्ष मांग रहा था। उसने पहले अरिहंत नगर स्थित घर में पिता की हत्या की, उसके बाद कालानीनगर में बहन को मौत के घाट उतार दिया।