इंदौर

महिलाओं जैसा श्रृंगार किए फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र, बिल्डिंग में लाश सड़ने की बदबू से हुआ खुलासा

BSC Student Hang Deadbody Found : महिलाओं जैसा श्रंगार किए फांसी के फंदे पर लटकी थी BSC स्टूडेंट की लाश, 3 दिन बाद पूरी मल्टी में बदबू उड़ी, तब आसपास रहने वालों ने पुलिस को सूचना दी।

2 min read

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में हुए हत्या या आत्महत्या ( Sucide Case ) के सामने आए अजब - गजब मामले ने शहर की पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है। बताया जा रहा है कि शहर की एक मल्टी में उस समय हड़कंप मच गया, जब उसके एक फ्लेट में रहने वाले बीएससी के छात्र ( BSC Student ) की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। हैरानी की बात ये थी फांसी के फंदे पर लटके लड़का शव हाथ में चूड़ी और साड़ी पहनें पूरी तरह से महिलाओं का श्रृंगार ( makeup ) किये हुआ था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस वैसे तो छात्र के इस फांसी पर लटके शव के मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही थी। लेकिन, पड़ताल में शव के पास खून के धब्बे बी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। युवक ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर फिलहाल पुलिस दोनों एंगलों से मामले की जांच करने में जुट गई है।

बदबू फैलने पर हुआ खुलासा

आपको बता दें कि इंदौर के भावरकुआ थाना इलाके के खंडवा नाका क्षेत्र में स्थित इंद्रजीत भाटिया नामक शख्स की मल्टी में रहने वाले 22 वर्षीय पुनीत पिता त्रिभुवन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शुरुआती पड़ताल में ये भी सामने आया है कि युवक की लाश फांसी के फंदे पर तीन दिनों से लटकी हुई थी। इसका खुलासा उस समय हुआ जब तीन दिन बाद मल्टी में बदबू फैलने लगी। बदबू पुनीत के फ्लेट से आ रही थी, जो अंदर से लॉक था। इसपर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बदबू के संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मृतक के पिता ने बताई ये बात

घटना की जानकारी मृतक के पिता त्रिभुवन को दी गई। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि इंदौर में रहकर महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज में पुनीत बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। आखिरी बार 3 दिन पहले पुनीत की उसकी मां से बातचीत हुई थी। हालांकि, उस समय सबकुछ ठीकठाक था। पिता के अनुसार, पुनीत काफी खुश मिज़ाज लड़का था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि जब बॉडी नीचे उतारी तो उसके हाथ में चूड़ी थी और वो साड़ी पहने हुआ था। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
18 May 2024 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर