इंदौर

चॉकलेट डे पर इन इनोवेटिव आइडियाज के साथ करें सेलिब्रेट

चॉकलेट पर लव लेटर से कपल्स एक्सप्रेस कर रहे फीलिंग्स

2 min read
Feb 09, 2018
choclate day

इंदौर. बदलते वक्त के साथ प्यार और इजहार के तरीके भी बदल रहे हैं। इनोवेटिक आईडिया के साथ दिल के जज्बातों को बयां किया जा रहा है। आज वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है जिसे चॉकलेट डे कहा जाता है। प्यार में मिठास घोलने के लिए कपल्स इस दिन अलग-अलग क्रिएटिव आईडिया के साथ मीठी यादें संजोते हैं। सेलिब्रेशन के लिए एक दिन पहले से तैयारी की जा चुकी हैं। स्पेशल केक और चॉकलेट कस्टमाइज्ड करवाए गए हैं ताकि पार्टनर को स्पेशल फीलिंग दे सकें। पहले जहां लोग अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने के लिए लव लेटर लिखा करते थे वही अब चॉकलेट लव लेटर का ट्रेंड आया है। इसके अलावा चॉकलेट बुके और शुगर फ्री कैंडी की भी डिमांड हैं।

स्पेशल फोटो कोलाज से तैयार हो रहे चॉकलेट बुके
चॉकलेट मेकर रक्षिता मेहता बताती हैं कि इस बार कपल्स को चॉकलेट बुके कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा हैं। इसमें कपल्स अपने फोटोज के साथ चॉकलेट बुके तैयार करवा रहे हैं। कुछ कपल्स लव मैसेज भी लिखवा रहे हैं। इसके अलावा हेल्दी ऑप्शन को ध्यान में रखकर शुगर फ्री कैंडी भी पसंद की जा रही हैं।

फस्र्ट मीटिंग, प्रप्रोजल के किस्से
चॉकलेट मेकर आस्था महाजन बताती हैं कि जो कपल्स क्रिएटिविटी को पसंद कर रहे हैं वे बड़ी-बड़ी चॉकलेट्स पर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर रहे हैं। इसे कपल्स लव लैटर की तरह भी इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें अपनी पार्टनर से फस्र्ट मीटिंग, प्रपोजल स्टोरी जैसे किस्से लिखवा रहे हैं।

कस्टमाइज्ड केक
कुकिंग एक्सपर्ट ज्योति जैन बताती हैं कि वैसे तो इस दिन चॉकलेट की डिमांड ही ज्यादा रहती है, लेकिन जो कपल्स अपने वैलेंटाइन को थीम बेस्ड कुछ देना चाहते हैं वे स्पेशल केक का ऑर्डर दे रहे हैं। हमारे पास कु छ ऐसे ऑर्डर भी आए हैं जिसमें अपने पार्टनर की फेवरेट चीजों को शामिल किया रहा है। हम ज्वेलरी और शर्ट की थीम पर भी केक तैयार कर चुके हैं।

Updated on:
09 Feb 2018 12:19 pm
Published on:
09 Feb 2018 12:09 pm
Also Read
View All