11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम रघुवंशी फिर जाएगी जेल या जारी रहेगी बेल? मेघालय हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई कल

mp news: मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने को लेकर याचिका दायर की थी जिसपर कल यानी 12 मई को सुनवाई होनी है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

May 11, 2026

raja raghuvanshi case sonam raghuvanshi bail hearing meghalaya high court mp news

sonam bail hearing meghalaya high court tomorrow (Patrika.com)

Raja Raghuvanshi murder case: मध्य प्रदेश सहित देश के सबसे चर्चित केस- राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लगातार एक नए ट्विस्ट सामने आते रहते है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। इसी बीच मदर्स डे के दिन मुख्य सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के विरोध में राजा रघुवंशी के परिवार सहित समाज और कई सामाजिक संगठन सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। बता दें कि, कुछ दिन पहले राजा के परिवार की तरफ से उनके वकील ने मेघालय हाईकोर्ट में सोनम की जमानत रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। इसके बाद मेघालय सरकार ने भी जमानत रद्द करने को लेकर याचिका दायर की थी जिसपर कल यानी 12 मई को सुनवाई होनी है। (mp news)

सड़क पर उतरा राजा का परिवार, न्याय की लगाई गुहार

रविवार की शाम इंदौर में मृतक राजा रघुवंशी के परिवार सहित समाज और कई सामाजिक संगठन के लोगों ने रीगल चौराहे पर बड़ी संख्या में कैंडल मार्च निकाला और सोनम को मिली जमानत का विरोध किया। राजा के परिवार और अन्य प्रदर्शनकारियों ने सोनम जमानत रद्द कर सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की। इस विरोध प्रदर्शन में मृतक राजा की मां उमा रघुवंशी, भाई विपिन रघुवंशी और अन्य परिजन सबसे आगे दिखाई दिए। उनके साथ रघुवंशी समाज के सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे। परिजनों का कहना है कि आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत देने के इस फैसले से न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा कि उनका परिवार अभी भी बेटे को खोने के दर्द से उबर नहीं पाया है। वे चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि परिवार न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ता रहेगा।

मंगलवार को होगी अहम सुनवाई

बता दें कि, करीब एक हफ्ते पहले मेघालय सरकार ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इस याचिका में अदालत से सोनम रघुवंशी के जमानत वाले आदेश को रद्द करने की मांग की थी। याचिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर दिया है। मेघालय सरकार की दाखिल याचिका में बताया था कि अडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जुडिशल) द्वारा 27 अप्रैल को आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत का आदेश तथ्यात्मक रूप से गलत आधार पर दिया गया। याचिका के ये भी बताया गया कि समकालीन दस्तावेजों से स्पष्ट होता है कि आरोपी को उसकी गिरफ्तारी के आधारों की पूरी जानकारी दी गई थी। अब कल (12 मई) मामले की सुनवाई होगी।

सोनम को इन शर्तों पर मिली जमानत

  • सोनम किसी सबूत के साथ छेडख़ानी नहीं करेगी।
  • हर तारीख पर कोर्ट में उपलब्ध होगी।
  • कोर्ट के क्षेत्राधिकार (शिलांग से बाहर) से बिना कोर्ट की इजाजत नहीं जा सकेगी।
  • 50 हजार रुपए के बांड कोर्ट में जमा करेगी।

क्या है मामला

इंदौर के सहकार नगर, कैट रोड निवासी राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को मेघालय की राजधानी शिलांग के टूरिस्ट प्लेस में हत्या हुई थी। ऑपरेशन हनीमून के तहत स्थानीय पुलिस ने आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, उसके साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी सभी निवासी नंदबाग को गिरफ्तार किया था। केस में कई माह से आरोपी जेल में हैं। (mp news)