इंदौर

अचानक मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, बिहार में NDA की जीत पर कह दी बड़ी बात…

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में ट्रांजिट विजिट पर थे। यहां से अचानक वे राजवाड़ा के गोपाल मंदिर पहुंच गए। सीएम ने मंदिर में भगवान के आगे माथा टेका। वहीं सीएम ने बिहार में NDA की जीत पर बड़ा दिया है।
2 min read
Nov 14, 2025
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav on bihar election (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में ट्रांजिट विजिट पर थे। यहां से अचानक वे राजवाड़ा के गोपाल मंदिर पहुंच गए। सीएम ने मंदिर में भगवान के आगे माथा टेका। इस दौरान उन्हें देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। लोगों के बीच चर्चा है कि, बिहार में एनडीए की जीत की खुशी में मुख्यमंत्री ने गोपाल मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। यहां से सीएम राजावाड़ा स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया। साथ ही पोहे का भी आनंद लिया। इसके बाद वे बड़वानी जिले के मोरताई के लिए रवाना हो गए।

जब बिहार गए थे तभी साफ हो गई थी जीत: CM मोहन यादव

सीएम(CM Mohan Yadav) ने इंदौर में एमजी रोड थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिहार में एनडीए की जीत पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि,'पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनी। इसी तरह बदलते राजनीतिक माहौल में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में भी हमारी सरकार बनी है। जब हम चुनाव में बिहार गए थे, तब ही यह स्पष्ट हो गया था कि वहां का माहौल हमारे पक्ष में है।'

कांग्रेस पर कसा तंज

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस हमेशा से खिसयानी बिल्ली की तरह खंबा नोचती है। उनकी आदत ही है। चुनाव के समय उनके राजकुमार मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं। यह उन्हें दिखाई नहीं देता। कांग्रेस को बोलने का अधिकार ही नहीं है।'

25 विधानसभा क्षेत्रों में CM मोहन ने किया था प्रचार

CM Mohan Yadav in Bihar (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार चुनाव में एनडीए के प्रचार के लिए 25 विधानसभा क्षेत्रों में गए थे। जहां से भाजपा और एनडीए कई सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री ने बिहार में 16 अक्टूबर से प्रचार शुरू किया था और आखिरी सभा उन्होंने 9 नवंबर को की। सीएम मोहन यादव के प्रचार का जबरदस्त असर बिहार विधानसभा चुनाव में देखने को मिल रहा है।

Updated on:
14 Nov 2025 03:19 pm
Published on:
14 Nov 2025 03:19 pm