Diwali home cleaning online service: दिवाली से पहले घर की सफाई अब केवल झाडू-पोछा, जाले हटाने और अलमारियों को चमकाने तक सीमित नहीं रह गई है। घर के फर्श, बाथरूम की टाइल्स, किचन में जमी चिकनाई, सोफा और गद्दों की सफाई के लिए मशीनों और पेशेवर सेवाओं का विकल्प भी सामने आया है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेवा चुनने, कीमत देखने और बुकिंग करने की सुविधा ने सफाई के काम का तरीका बदला है।