इंदौर

इंदौर में 3687 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 149 लोगों की मौत

गुरूवार को इंदौर में 54 नए मरीज मिले, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई
less than 1 minute read
Jun 05, 2020
जम्मू—कश्मीर में Coronavirus विस्फोट, 139 नए मरीज मिले, देखें जिलेवार सूची
जम्मू—कश्मीर में Coronavirus विस्फोट, 139 नए मरीज मिले, देखें जिलेवार सूची

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3687 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 149 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। गुरूवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1918 सैंपल प्रात्त हुए और 54 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 59 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2243 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

8762 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को प्रदेश में 174 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गुरूवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 8762 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 377 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 5637 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2748 है।

Published on:
05 Jun 2020 09:20 am