इंदौर

इंदौर में 3881 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 161 लोगों की मौत

मंगलवार को इंदौर में 51 नए मरीज मिले, जबकि 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई
less than 1 minute read
Jun 10, 2020
corona_1.jpg
इंदौर में 3881 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 161 लोगों की मौत

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3881 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 161 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। मंगलवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 2101 सैंपल प्रात्त हुए और 51 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 25 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2591 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


9849 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश में 211 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 9849 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 420 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 6729 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2700 है।

Published on:
10 Jun 2020 08:45 am