19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोते हुए बोली थी उर्मिला की बेटी… ‘पापा से है जान का खतरा’, कटी हुई मिली पिता की लाश

Indore Urmila Saini Murder Case big update: कल तक सांसद के सामने रोते हुए उर्मिला सैनी की बेटी ने पिता से जान का खतरा बताते हुए उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी...। आज उसी पिता की कटी हुई लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है।
2 min read
Google source verification
Indore Urmila Saini Murder Case big update

Indore Urmila Saini Murder Case big update उर्मिला सैनी के पति अखिलेश सैनी का मिला शव (source: patrika)

Urmila Saini Murder Case: इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में नौ दिन बाद भी जब मुख्य आरोपी और मृतका के पति अखिलेश सैनी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार में आक्रोश और भय बढ़ गया। लेकिन किसे मालूम था कि कानून की गिरफ्त से भागे हत्यारे का इतना खौफनाक अंत होगा। सांसद शंकर लालवानी के सामने भावुर होकर उर्मिला की बेटी ने पिता से खतरे की बात कही थी। उसके अगले ही दिन रविवार को पिता अखिलेश सैनी की लाश गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर कटी हुई मिली है। हालांकि, शव को परिजन को दिखाने का बाद ही इसकी आधिकारीक पुष्टि की जाएगी।

भावुक होकर रो पड़ी थी उर्मिला की बेटी

शनिवार को उर्मिला की बेटी और परिजन सांसद शंकर लालवानी से मिले। इस दौरान बेटी भावुक होकर रो पड़ी और बोली, आज भी हम सो नहीं पा रहे। पिता से हमें और परिवार को जान का खतरा है। परिजनों ने सांसद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर मामले की एसआइटी से जांच कराने की मांग भी की थी।

सांसद के सामने छलका बेटी का दर्द

मृतका की बेटी और मायके पक्ष के लोग सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय पहुंचे। बेटी ने रोते हुए कहा कि घटना के बाद से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि इतने गंभीर मामले में भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

11 जुलाई को हुई थी हत्या

11 जुलाई को डाक कुंज कॉलोनी निवासी पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित रूप से नृशंस हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थी। संयोगितागंज थाना पुलिस जिसे आठ दिनों से नहीं ढूंढ पाई, उसकी लाश गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर कटी हुई मिली है।

सांसद ने पुलिस कमिश्नर से की थी बात

परिजनों की मौजूदगी में सांसद शंकर लालवानी ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से फोन पर चर्चा की। बातचीत के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह नृशंस हत्या शहर के माथे पर कलंक है। इस दौरान परिजनों ने सांसद के समक्ष यह भी कहा कि देश के अन्य चर्चित मामलों में तत्काल एसआइटी गठित कर कार्रवाई होती है, लेकिन इतने जघन्य हत्याकांड में अब तक वैसी पहल क्यों नहीं हुई। सांसद ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री से इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह करेंगे।