इंदौर

Crime News : पति या हैवान! शादी के 25 दिन बाद ही दिखाए रंग, पत्नी के बाल काटकर लगा दी आग, जानें पूरा मामला

Indore Crime News : एमपी के इंदौर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनही ही पत्नी के बाल काटकर उसकी साड़ी में आग लगा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 7:42 PM IST
crime news indore
एमपी के इंदौर से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने हैवान बनकर अपनी ही पत्नी के बाल काटकर उसकी साड़ी में आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह से जल गई है। दोनों की शादी 25 दिन पहले ही हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद पति ने अपने असली रंग दिखाने शुरु कर दिए।

पति ने शादी के बाद दिखाए रंग


मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। यहां एक पीड़िता की 25 दिन पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ तक सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक कुछ दिनों बाद उसके साथ बुरा बर्ताव होने लगा। महिला से लगातार दहेज की मांग की जाने लगी। कई अलग-अलग तरीकों से महिला को टार्चर किए जाने लगा। इसके बाद उसके पति ने बाल काटकर साड़ी में आग लगा दी। जिसकी वजह से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। हालांकि, पुलिस दहेज प्रताड़ना सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस कर रही है मामले की जांच


डीसीपी ऋषिकेश मीणा का इस पूरे मामले पर कहना है कि शादी को मात्र 25 दिन ही हुए थे। उसी के बीच ऐसा गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अभी पीड़िता ने खुलकर बयान नहीं दिए हैं। इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

Updated on:
20 May 2024, 7:42 PM IST
Published on: