
ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला को किडनैप करके पड़ोसी ने 14 दिनों तक दुष्कर्म किया
मध्यप्रदेश में इन दिनों अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। आए दिन प्रदेश में क्राइम बढ़ता जा रहा है। एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से आया है। जहां एक पड़ोसी शादीशुदा महिला को किडनैप करके उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला ग्वालियर के चीनौर इलाके का है। पड़ोसी सत्येंद्र ने बगल की 27 वर्षीय भाभी को प्यार के जाल में फंसाया, फिर बहला-फुसलाकर उसे बाइक पर बैठाकर घूमाने ले गया। इसके बाद महिला को अपने घर में लेकर आया। उसके बाद लगभग 14 दिनों तक किडनैप करके महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भाग गई। इसके बाद परिजनों के जाकर पूरी घटना बताई।
परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Updated on:
20 May 2024, 5:07 PM IST
Published on:
20 May 2024, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.