इंदौर

VIDEO : गुंडे हेमंत यादव के मकान-दुकान, ऑफिस और होस्टल को निगम ने किया जमींदोज, रोने लगी लड़कियां

सुबह से पाटनीपुरा चौराहे पर पहुंच गई थी निगम की टीम होस्टल को तोडऩे के पहले लड़कियों ने किया सामान पैक
2 min read
Dec 29, 2019
VIDEO : गुंडे हेमंत यादव के मकान-दुकान, ऑफिस और होस्टल को निगम ने किया जमींदोज, रोने लगी लड़कियां
VIDEO : गुंडे हेमंत यादव के मकान-दुकान, ऑफिस और होस्टल को निगम ने किया जमींदोज, रोने लगी लड़कियां

इंदौर. ऑपरेशन क्लीन में भू माफिया बॉबी छाबड़ा के गार्डनों को ध्वस्त करने के बाद रविवार को कुख्यात गुंडे हेमंत यादव की बारी आई। रविवार को सुबह से ही पाटनीपुरा चौराहे पर निगम की टीम पहुंच चुकी थी। कार्रवाई लगभग 12 बजे के बाद शुरू हुई। सरकारी महकमे ने हेमंत यादव का मकान 15/2 और 16/2 दोनों मकानों तोड़ा। यादव ने ये मकान दो मकानों को जोडक़र बना लिया था। इसके अलावा होस्टल, दुकान और ऑफिस पर भी निगम ने बुलडोजर चला। इस दौरान होस्टल की लड़कियों को भी अपना सामान समेटना पड़ा इस दौरान वे रोती रही।

सुबह 8 बजे से पाटनीपुरा चौराहे पर नगर निगम की टीम जमा होना शुरू हो गई थी। चार पोकलेन व जेसीबी के साथ तोडफ़ोड़ करने वाले दर्जनों मजदूर मौजूद थे। धोखाधड़ी, जमीन के फर्जीवाड़े सहित अवैध कब्जों के आरोपी गुंडे हेमंत यादव के मकान, दुकान और होस्टल पर कार्रवाई हो रही है। पिछले दिनों माफिया मुहिम में सबसे पहले यादव की ही गिरफ्तारी हुई थी जिस पर पुलिस ने जुलूस भी निकाला था। जेल भेजने के बाद संपत्ति की तफ्तीश की जा रही थी। रिकॉर्ड निकालने के बाद उनकी जांच की। 15/2, नंदानगर में दो मकानों का संयुक्तीकरण करके मकान बना लिया था। उसमें दुकान निकालकर किराए पर दे दी। यादव के होस्टल भी है जिस पर कार्रवाई जा रही है। निगम ने पिछले दिनों नोटिस दिया था जिस पर यादव न दस्तावेज पेश कर पाए न जवाब नहीं दे पाया। अवैध निर्माण को जमींदोज किया जाएगा। बवाल को देखते हुए पुलिस बल और प्रशासन के अफसरों को भी ड्यूटी पर लगाया गया।

बॉबी और सतबीर के यहां से छापे में मिला था 22 संस्थाओं का रिकॉर्ड
शनिवार को नगर निगम ने भूमाफिया बॉबी छाबड़ा के दो गार्डन पर रिमूवल की कार्रवाई की थी। छाबड़ा का केसरबाग रोड स्थित घूंघट गार्डन अवैध होने पर उसे जमींदोज कर दिया गया, वहीं चोइथराम रोड पर रिदम गार्डन का अवैध हिस्सा तोड़ा गया है।एसडीएम की टीम ने बॉबी के टॉवर चौराहा स्थित विकास रेखा कॉम्प्लेक्स के कार्यालय से 16 संस्था और पागनीसपागा में सतबीर के घर से छह संस्थाओं का रिकॉर्ड जब्त किया था। इन रिकॉर्डों की जांच के बाद उसने फर्जीवाड़े और कूटरचित दस्तावेज से सदस्यों के साथ हुई धोखाध?ी में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।

जीतू पहला अपराधी; जिस पर 1 महीने में 50 एफआईआर
जीतू सोनी के खिलाफ अब तक करीब 50 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ये अब तक का पहला ऐसा मामला है जिसमें 28 दिनों के अंदर एक व्यक्ति पर 50 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालांकि पुलिस अभी तक जीतू को तलाश नहीं सकी है। जीतू के परिवार का भी कोई सदस्य पुलिस को नहीं मिला है। सिर्फ बेटा अमित जेल में है। वहीं, जीतू के साथ मिलकर होटल बेस्ट वेस्टर्न में दर्जनों लोगों से धोखाध?ी करने वाले निखिल कोठारी और सुरभि भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

Published on:
29 Dec 2019 01:10 pm