इंदौर

धनतेरस पर इस मुहूर्त में कीजिए पूजा और खरीदी, कुबेर खोल देंगे धन के द्वार

धनतेरस इस बार 5 नवंबर को आ रहा है। धनतेरस की पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है।

less than 1 minute read
Nov 02, 2018
धनतेरस पर इस मुहूर्त में कीजिए पूजा और खरीदी, कुबेर खोल देंगे धन के द्वार

इंदौर. धनतेरस इस बार 5 नवंबर को आ रहा है। धनतेरस की पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन कुबेर की पूजा भी की जाती है और साथ ही इस दिन धन आयोग्य के लिए धनवंतरि पूजे जाते हैं। इस दिन खरीदारी करने का बहुत महत्व है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी, प्रॉपर्टी, घर-मकान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बाइक, कार, कपड़े आदि की खरीदारी करते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन खरीदारी का मुहूर्त

- सुबह 07.07 से 09.15 बजे तक

- दोपहर 01.00 से 02.30 बजे तक

- शाम 05.35 से 07.30 बजे तक

इन मुहूर्तों में की जाने वाली खरीदारी बेहद शुभ होगी। इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 05.35 से 07.30 बजे रात तक है।

धनतेरस पूजा मुहूर्त

- धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त- 5 नवंबर को शाम 6.05 बजे से 8.01 बजे

- शुभ मुहूर्त की अवधि- 1 घंटा 55 मिनट

- प्रदोष काल- शाम 5.29 से रात 8.07 बजे तक

- वृषभ काल- शाम 6.05 बजे से रात 8.01 बजे तक

- त्रयोदशी तिथि आरंभ-5 नवंबर को सुबह 01.24 बजे

- त्रयोदशी तिथि खत्म- 5 नवंबर को रात्रि 11.46 बजे

ऐसे करें पूजा

सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवान की फोटो स्थापित करें। चांदी या तांबे के छोटे चम्मच से जल अर्पित करें। भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें। हाथ में अक्षत-फूल लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

Published on:
02 Nov 2018 03:05 pm
Also Read
View All