इंदौर

26 अक्टूबर से ‘वैष्णोदेवी’ के लिए मिलेगी डॉयरेक्ट फ्लाइट, ये रहेगी टाइमिंग

MP News: वैष्णोदेवी दर्शन जाने वाली सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने कर दी है....

less than 1 minute read
Jul 14, 2025
Image Source: Patrika

MP News: माता वैष्णोदेवी दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से जम्मू के लिए फिर से उड़ान का संचालन होने जा रहा है। बीते माह बंद की गई सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने की है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 26 अक्टूबर से उड़ान संचालित होगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

इंदौर से बड़ी संख्या में लोग वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जाते हैं। उड़ान बंद होने से यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ान से समय और पैसा ज्यादा लग रहा था। इंडिगो सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उड़ान का संचालन करेगी। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया, इस उड़ान की डिमांड है।

ये भी पढ़ें

अब 24 घंटे मिलेगी ‘एयर एंबुलेंस सेवा’, जानिए कितना करना पड़ेगा भुगतान

जानें क्या रहेगा उड़ान का शेड्यूल

इंदौर से जम्मू

फ्लाइट 6ई 959: इंदौर से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर सुबह 11.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।

जम्मू से इंदौर

फ्लाइट 6ई 6738: जम्मू से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे इंदौर आएगी।

ये भी पढ़ें

SC-ST, पिछड़ा 90% से ज्यादा, फिर भी कोई नहीं बना ‘हाईकोर्ट जज’

Published on:
14 Jul 2025 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर