16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: MPPSC में 130 पदों पर भर्ती, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

MPPSC Recruitment: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने कुल 130 पदों पर भर्ती का रास्ता खोल दिया है। आवेदन तिथियां घोषित हो गई हैं। 2 अप्रैल से फॉर्म भरना शुरू होगा।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Mar 16, 2026

MPPSC Recruitment for 130 Posts Applications begin this Date Unani Homeopathy Medical Officers

Recruitment for 130 Posts in Health and Animal Husbandry Departments (फोटो- Patirka.com)

MP News: मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग से जुड़ी दो अलग अलग भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई है, जबकि पशुपालन व डेयरी विभाग के विभिन्न पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एमपीपीएससी ने यूनानी चिकित्सा अधिकारी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नई तारीख घोषित की है। पहले आवेदन 13 मार्च से शुरू होने थे, लेकिन अब 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीयन शुरू होंगे। अभ्यर्थी 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित समय के बाद भी आवेदन करने का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए विलंब शुल्क देना होगा।

जून में होगी परीक्षा

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 25 मई के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आयोग ने इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 30 पद भरे जाएंगे। इनमें 7 सामान्य, 6 अनुसूचित जाति, 9 अनुसूचित जनजाति, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग और 2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पद निर्धारित किए है। वहीं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के के 34 पद पर भर्ती की जाएगी। इनमें 11 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जनजाति, 9 ओबीसी और 3 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पद शामिल किए गए है।

पशुपालन विभाग में 80 पदों पर भर्ती

पशुपालन और डेयरी विभाग के लिए आयोग ने सहायक संचालक, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ व पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस बार 80 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो पिछले साल से करीब 50 प्रतिशत कम हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद भी आवेदन का मौका दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए विलंब शुल्क देना होगा। श्रेणीवार पदों की बात करें तो 22 पद सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग और 8 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित किए हैं। पशुपालन विभाग के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के प्रमुख शहरों में ऑफलाइन माध्यम से होगी। (MP News)