
youth jumps from third floor in front of family dies (demo pic)
mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छत से कूदने के बाद परिजन युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र की है। जिस वक्त युवक ने छत से छलांग लगाई तब उसकी मां व परिजन घर पर ही थे। मां व अन्य परिजन उसके सामने मिन्नतें करते रहे कि छत से न कूदे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और अपनी जान दे दी।
रावजी बाजार थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे गाड़ी अड्डा निवासी 26 वर्षीय युवक आकाश साहू ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें घर के नीचे युवक आकाश की मां व अन्य परिजन खड़े नजर आ रहे हैं। मां बेटे आकाश से ऐसा न करने और छत से न कूदने की मिन्नतें कर रही है और परिजन भी उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मां व परिजन की बात को अनसुना कर आकाश छत से कूद गया और अपनी जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि आकाश की सियागंज इलाके में सेनेटरी की दुकान है। वो करीब 15 दिन से डिप्रेशन में था और काफी परेशान रहता था। घटना वाले दिन भी वो काफी परेशान था और अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साफ है आकाश ने खुदकुशी की है। आकाश शादीशुदा था और उसकी एक 6 महीने की बच्ची है जिसके सिर से पिता का साया अब हमेशा के लिए उठ चुका है। आकाश के खुदकुशी करने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Published on:
15 Mar 2026 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
