
Congress Party Mourns the Passing of Former MP Minister Sajjan Verma's Wife
Sajjan Verma- एमपी के एक पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का रविवार को देहांत हुआ। इससे पार्टी हल्कों में शोक पसर गया। अनेक कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता, इंदौर स्थित उनके निवास पर जा पहुंचे। पार्टी के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी के दुखद निधन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी शोक जताया। वे पूर्व मंत्री वर्मा के निवास पर भी पहुंचे। पत्नी के निधन के बाद पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा बेहद दुखी दिखाई दिए। जीतू पटवारी ने उन्हें ढाढस बंधाया। सीएम मोहन यादव ने भी कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा की पत्नी के निधन पर दुख जताया है। सोमवार को स्वर्गीय सुभद्रा वर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता, रिश्तेदार, परिचित और समर्थक उपस्थित थे।
स्वर्गीय सुभद्रा वर्मा के दो बेटे थे- स्वर्गीय गगन वर्मा और पवन वर्मा। बेटे गगन का मई 2025 में असामयिक निधन हो गया था। वे कमर की चोट के कारण पिछले कई सालों से तकलीफ झेल रहे थे और व्हील चेयर पर ही रहते थे। पुत्र गगन वर्मा की मौत के बाद से ही सुभद्रा वर्मा बेहद दुखी रहती थीं। सोमवार सुबह पलसीकर कालोनी स्थित निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। पिपलिया पाला के रीजनल पार्क मुक्तिधाम में स्वर्गीय सुभद्रा वर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।
पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा की धर्मपत्नी के निधन पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्माजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा के निधन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी शोक जताया है। वे पूर्व मंत्री के इंदौर स्थित निवास पर पहुंचे। सज्जनसिंह वर्मा से भेंट कर दुख व्यक्त किया। जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा-
आज इंदौर में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ साथी श्री सज्जन वर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा जी के निधन पर उनके निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
Published on:
16 Mar 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
