1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम की जमानत पर एमपी में गरमाई सियासत, बीजेपी महिला नेता का बड़ा बयान

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या केस में लगी धाराओं और जांच पर उठाए सवाल, बोलीं- इतने गंभीर जघन्य मामले में कैसे मिल गई जमानत, राजा के परिवार से हाई कोर्ट में जमानत को चुनौती देने की उम्मीद भी जताई

2 min read
Google source verification
Usha Thakur on sonam Raghuvanshi bail

Usha Thakur on sonam Raghuvanshi bail: बीजेपी नेता उषा ठाकुर ने उठाए सवाल, आखिर क्या गलती की जांच और धाराएं लगाने में (photo: X usha thakur)

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के बाद मध्यप्रदेश में अब सियासत गरमा गई है। यहां सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर ने सोनम को जमानत दिए जाने के फैसले पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे 'दुख और हैरानी का विषय' बताया है।

उषा ठाकुर ने सीधे तौर पर केस की जांच के साथ ही इसमें लगाई गई धाराओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिर ऐसी क्या गलती हुई कि इतने गंभीर मामले में इस तरह की धाराएं लगाई गईं कि जिससे आरोपी को जमानत मिल गई। उषा ठाकुर का कहना था कि 'अगर जघन्य अपराधों में आरोपी इस तरह आसानी से छूटने लगेंगे, तो यह पूरे सिस्टम के लिए धिक्कार की बात है।'

शिलॉन्ग से बाहर नहीं जाने की शर्त पर मिली थी जमानत

बताते चलें कि सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत दी गई थी। इस शर्त के मुताबिक वो शिलॉन्ग से बाहर नहीं जा सकेगी और न ही सबूतों से छेड़छाड़ कर सकेगी। लेकिन अब सोनम के इंदौर आने की संभावना भी जताई गई हैं। इस पर भी उषा ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा रुख दिखाया है।

बर्दाश्त नहीं करेगी मां अहिल्या की नगरी- उषा ठाकुर

मामले पर पर प्रतिक्रिया देते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि 'मां अहिल्या की नगरी इंदौर के लोग ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।' इस बयान के बाद मामला सिर्फ कानूनी नहीं रह गया, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा भी बनता नजर आ रहा है।

पीड़ित परिवार से उम्मीद हाई कोर्ट जाएगा
उषा ठाकुर ने सोनम की जमानत के मामले को लेकर उम्मीद भी जताई है। यह उम्मीद उन्हें राजा रघुवंशी के परिवार से है। उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि पीड़ित परिवार इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को वहां से न्याय जरूर मिलेगा।

कोर्ट गंभीरता से देखेगा, देगा उचित फैसला
राजा रघुवंशी के परिवार को हाई कोर्ट जाने की उम्मीद दिखाती उषा ठाकुर ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उच्च न्यायालय इस मामले को गंभीरता से देखेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायालय मामले में उचित फैसला भी देगा।

अब आगे क्या
उषा ठाकुर की उम्मीद के बाद अब पूरी संभावना जताई जा रही है कि राजा रघुवंशी का परिवार हाई कोर्ट जरूर जाएगा। वह शिलॉन्ग कोर्ट के फैसले को एमपी हाई कोर्ट में चुनौती देगा। अब देखना होगा कि क्या उषा ठाकुर की उम्मीद पूरी होगी?