emotional accident story-सोमवार की सुबह इंदौर जिले के धार रोड पर हाई लिंक सिटी के सामने यह हादसा हो गया। धार रोड पर महिला और दो मासूम बच्चों की मौत ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं।
Emotional Accident Story- इंदौर की धार रोड पर सोमवार की सुबह जिसने भी यह मंजर देखा उसकी आंखें नम हो गईं। एक मां दो मासूम बच्चों को सीने से लगाए घर से निकली थी, पति बाइक चला रहा था। उन्हें नहीं मालूम था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। तभी तेज रफ्तार ट्रैंकर ने पलक झपकते ही पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर बिखरी बच्चों की चप्पलें, पिता भी बेसुध पड़ा था। इस दर्दनाक हादसे ने कई लोगों को को दर्द दे दिया।
सोमवार की सुबह इंदौर जिले के धार रोड पर हाई लिंक सिटी के सामने यह हादसा हो गया। धार रोड पर महिला और दो मासूम बच्चों की मौत ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। हादसे में महिला का पति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कलारिया निवासी अशोक देवड़ा अपनी पत्नी अनीता देवड़ा (30), दो वर्षीय बेटे रोहन और एक वर्षीय बेटी संतोषी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। पूरा परिवार धार रोड से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। अनीता और दोनों बच्चे उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान अनियंत्रित टैंकर का पहिया तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अनीता, रोहन और संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल अशोक देवड़ा को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
टैंकर जब्त, ड्राइवर फरार सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में टैंकर चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।