18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की संदिग्ध मौत, 4 महीने में सामने आई दूसरी घटना

Doctor Aman Suspicious Death : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी डॉक्टर की हॉस्टल की छत से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस इस मामले में हादसे और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि, 4 माह में ये दूसरी बार है, जब कॉलेज हॉस्टल में छात्र की जान गई है।

2 min read
Google source verification
Doctor Aman Suspicious Death

MGM मेडिकल कॉलेज डॉक्टर की संदिग्ध मौत (Photo Soucr patrika)

Doctor Aman Suspicious Death :मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार देर रात एक पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर अमन पटेल का शव हॉस्टल परिसर में मिला। बताया जा रहा है कि, छात्र ने हॉस्टल की छत से गिरने की बात सामने आई है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि, मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में चार माह में यह मौत की दूसरी घटना है। याद हो कि, इससे पहले इसी साल फरवरी माह में सूबे के ग्वालियर के रहने वाले अंतरिक्ष अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

बताया जा रहा है कि, रविवार रात करीब 2 बजे एमजीएम बॉयज हॉस्टल परिसर के ब्लॉक नंबर-5 के पास युवक पड़ा हुआ दिखा। हॉस्टल में रहने वाले अन्य डॉक्टरों ने देखा तो डॉक्टर अमन के होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथी छात्रों और डॉक्टरों में शोक की लहर है।

मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर पीजी के छात्र थे अमन

मृतक 30 वर्षीय डॉ. अमन मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर के पोस्टग्रेजुएशन के छात्र थे। बताया जा रहा है कि, कुछ ही महीनों में उनका पीजी कोर्स पूरा भी होने वाला था। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी और मूल रूप से जबलपुर के ही रहने वाले थे। कॉलेज से जुड़े लोगों के अनुसार, डॉ. अमन पढ़ाई में बहुत होनहार और शांत स्वभाव के छात्र माने जाते थे।

रात 2 बजे पड़ी चौकीदार की नजर देखा शव

जानकारी के अनुसार डॉ. अमन पटेल मेडिसिन विभाग में पीजी फाइनल ईयर के छात्र थे। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी और आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। साथी छात्रों के मुताबिक अमन पढ़ाई में काफी होनहार और शांत स्वभाव के थे। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे हॉस्टल के चौकीदार ने कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक नंबर पांच के नीचे उनका शव पड़ा देखा। इसके बाद साथियों ने तुरंत कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।

आत्महत्या और हादसा, दोनों एंगल जांच रही पुलिस

अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, मामला आत्महत्या का है या हादसा। घटना स्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों, दोस्तों और स्टाफ से पूछताछ कर रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल, पुलिस हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है।