इंदौर

जब पुलिस ने पुलिस को गिरफ्तार किया, वजह जानकर हर कोई दंग

Fake Policeman Arrest : ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिसकर्मी को पकड़ा है। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर आम लोगों से पैसे ऐंठने जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
2 min read
Fake Policeman Arrest
पुलिस ने पुलिस को गिरफ्तार किया (Photo Source- Patrika)

Fake Policeman Arrest :मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर की ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर आम लोगों को गुमराह कर पैसे ऐंठने जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शहर के संयोगितागंज थाना इलाके में ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूटीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध लगने पर युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस की नकली वर्दी बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिसकर्मियों को उसके पास से एक फर्जी पुलिस आईडी कार्ड भी मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। जिसमें युवक ने खुद को विवेक चौहान बताया है, साथ ही कहा कि, वो मेघदूत नगर का रहने वाला है। पुलिस को उसके बैग से मिली नकली वर्दी से ये साबित हो गया कि, आरोपी नकली पुलिस बनकर लोगों के साथ ठगी की कार्रवाई कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने पुलिस को गिरफ्तार किया (Photo Source- Patrika)

ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सुल्तान रावत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने अब तक कितनों को अपना शिकार बनाया है, और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह भी शामिल है।

Updated on:
21 Sept 2025 10:25 am
Published on:
21 Sept 2025 09:15 am