इंदौर

Indore news: ‘डरावने थे वो 40 मिनट…’, ब्यूटीशियन महिला का होटल रूम में दोस्त से हुआ था झगड़ा, पति को खबर नहीं

Beauty Therapist Death: महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत मामले में दोस्त दीपक खंडेलवाल गिरफ्तार, होटल एलेक्स में झगड़े के बाद घटना हुई।
2 min read
Sep 13, 2026
beauty therapist death hotel room (Photo : AI Image)
beauty therapist death hotel room (Photo : AI Image)

Indore news:एमपी के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस लगातार घटना का खुलासा करने में लगी है। महिला के दोस्त दीपक खंडेलवाल को गिरफ्तार करने के बाद कई पहलू सामने आए है। दीपक से 18 घंटे लगातार पूछताछ के बाद कई बातों का खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि महिला दीपक को काफी लंबे समय से जानती थी। उन दोनों के बीच कई बार विवाद की स्थिति भी बन चुकी थी। अब पुलिस दीपक के द्वारा दिए गए बयानों को पोस्टमॉर्टम और साइबर जांच से मिले इनपुट के साथ मिलाकर देख रही है। वहीं महिला की मौत का क्या कारण रहा, इसके लिए पुलिस ने फॉरेंसिक डॉक्टरों की पैनल से ओपिनियन ले रहे है।

होटल एलेक्स में 40 मिनट में हुआ सबकुछ

पुलिस को पूछताछ में ये भी पता चला है कि दीपक के कमरे में जाने के बाद ही घटनाक्रम हुआ था। 9 सितंबर को महिला और दीपक तिलक नगर स्थित होटल एलेक्स पहुंचे थे। कमरे में जाने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद क्या हुआ पुलिस अब इस बात को सुलझाने में लगी हुई है। अभी तक की जांच में माना जा रहा है कि महिला ने खुद ही कदम उठाया था लेकिन अभी पूरी तरह से इसकी पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम के बाद दीपक घबरा गया था और महिला को अस्पताल लेकर गया लेकिन उसके बाद वहां से भाग गया। दीपक ने ही महिला के घर वालों को घटनी की जानकारी दी थी।

पुलिस ने तैयार की टाइमलाइन

पुलिस ने दीपक से पूछताछ में होटल पहुंचने, कमरे में झगड़े, अस्पताल ले जाने और उसके बाद जाने तक की पूरी टाइमलाइन तैयार की है। पूछताछ में जहां भी बयानों में अंतर सामने आया, वहां दोबारा सवाल किए गए। पुलिस यह भी जांच रही है कि घटना के दौरान कमरे में वास्तव में क्या हुआ था और महिला की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि दीपक खुद पाइप का कारोबार नहीं करता था बल्कि वो कंपनी में सेल्स मार्केटिंग की नौकरी करता है।

ये है पूरा मामला

एमपी के इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक होटल में ठहरी महिला ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिली है कि महिला काफी समय से एक कारोबारी के संपर्क में थी। तबीयत बिगड़ने पर कारोबारी उसे हॉस्पिटल लेकर गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एलेक्स नाम के होटल के कमरे में महिला ठहरी थी। दोपहर में दीपक खंडेलवाल नामक व्यक्ति के साथ होटल आई थी। दोनों 40 मिनट तक कमरे में साथ रहे। कुछ देर बाद दीपक होटल प्रबंधन के पास मदद मांगने पहुंचा। उसने बताया कि मेरी साथी की तबीयत बिगड़ गई है। महिला के बेहोंश होने की बात सामने आई थी। दीपक उसे निजी हॉस्पिटल में उपचार कराने ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
13 Sept 2026 10:03 am
Published on:
13 Sept 2026 10:03 am