इंदौर

MP News: अब 22वीं मंजिल तक पहुंचेगी फायर ब्रिगेड टीम, 25 करोड़ में डील फाइनल

MP News: शहर में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में किसी न किसी कारण से आग लगती रहती है। कई बार हालत यह हो जाते हैं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है....

2 min read
Apr 21, 2026
Fire Brigade Team प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: एमपी के इंदौर शहर में हाईराइज इमारतों में आग लगने पर बुझाने के लिए नगर निगम और फायर ब्रिगेड के पास अभी बड़ा हाईड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं है। इसी कमी को अब फिनलैंड की सहायता से पूरा किया जाएगा। फिनलैंड से 14 महीने में 70 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने वाला फायर वाहन आने वाला है। निगम ने 25 करोड़ रुपए में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदने की प्रोसेस पूरी कर ली है और वर्क ऑर्डर कंपनी को दे दिया गया है। अब लेटर ऑफ क्रेडिट की कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पिस्टल अड़ाकर प्रॉपर्टी कारोबारी से ओरल सेक्स, लाखों रुपये के चेक साइन कराए

उपलब्ध होगा फायर वाहन

शहर में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में किसी न किसी कारण से आग लगती रहती है। कई बार हालत यह हो जाते हैं कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है और जान-माल दोनों की हानि होती है। हाईराइज बिल्डिंग में मामला और विकराल हो जाता है क्योंकि न तो निगम और न फायर ब्रिगेड के पास ऊंची इमारतों तक पहुंच सकने वाला फायर वाहन उपलब्ध है। ऐसे में निगम वर्कशॉप विभाग ने अग्निशमन कार्य के लिए 70 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने वाला अत्याधुनिक हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म फिनलैंड से खरीदने की योजना बनाई है।

ब्रांडटो कंपनी को इस संबंध में वर्कऑर्डर जारी करने के साथ सारी प्रोसेस हो गई है। वर्कशॉप विभाग के अफसरों की कहना है कि फिनलैंड से वाहन आने में 14 माह लगेंगे। वाहन की कीमत 15 करोड़ 96 लाख रुपए के आसपास है। अतिरिक्त 10 करोड़ ट्रांसफर ड्यूटी के साथ अन्य खर्च में लग जाएंगे। इसके लिए बैंक में लेटर ऑफ क्रेडिट की कार्रवाई चल रही है। संचालन-संधारण का कार्य 7 साल तक फिनलैंड की कंपनी ही करेगी।

भोपाल-ग्वालियर में हैं हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म

मप्र के दो शहर भोपाल और ग्वालियर में हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म हैं। भोपाल में 52 मीटर ऊंची हाइड्रोलिक मशीन है वहीं ग्वालियर में भी हाइड्रोलिक मशीन खरीदी गई है।

निगम ने राज्य शासन से मांगी आर्थिक मदद

अत्याधुनिक अग्निशमन हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म पर खर्च होने वाले 25 करोड़ रुपए की राशि राज्य शासन से आपदा राहत कोष के तहत मांगी गई है। इसके लिए पत्र भी जारी हो गया है। शासन से पैसा न मिलने पर गाड़ी खरीदने और फिनलैंड से इंदौर आने तक का खर्च निगम ही उठाएगा। हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब शहर में हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने पर काबू पाया जा सकेगा। शहर में 200 के आसपास हाईराइज बिल्डिंग हैं।

बीते दिन हुई थी घटना

बीते दिन ही शहर के मांगलिया स्थित तेल डिपो के ठीक सामने दोपहर एक भीषण आगजनी की घटना घटित हुई। सात्विक विहार के सामने लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। इसने आसपास स्थित दुकानों और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मांगलिया डिपो क्षेत्र में हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक रहता है, जिसके कारण प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम बेहद सतर्कता बरती। आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीमें निरंतर आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।

ये भी पढ़ें

‘अमरनाथ यात्रा’ रजिस्ट्रेशन कराने का आसान तरीका, फॉलो करें ये 5 स्टेप्स
Published on:
21 Apr 2026 05:48 pm
Also Read
View All