इंदौर

25 साल में पहली बार इतना गिरा पारा, इस दिन से शुरु होगी ‘कड़ाके की ठंड’

MP Cold Wave Alert: मध्य प्रदेश में नवंबर महीने में सर्दी ने सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। अब दिसंबर महीने में भी सर्दी भी अपना असर दिखाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2025, 5:51 PM IST
MP Cold Wave Alert: (Photo Source- Patrika)
MP Cold Wave Alert: (Photo Source- Patrika)

MP Cold Wave Alert: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दिया है। दिसंबर के तीसरे दिन भी तापमान 8.6 डिग्री पर बना रहा। अधिकतम तापमान भी 25.6 डिग्री रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरु होगा। शहर में सुबह के समय दृष्यता 1200 मीटर तक रही। शाम को यह 5000 मीटर तक रही। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चली।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के रूप में दिखाई देगा। रात से ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। अब सर्दी रफ्तार पकड़ेगी। से 6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,उज्जैन, चंबल संभाग में कोल्ड वेव और शीतलहर का असर रहेगा।

इस कारण बढ़ेगी सर्दी

-दक्षिण भारत में कम दबाव का क्षेत्र विकसित है। यह सिस्टम अपनी ओर उत्तरी हवा को खींच रहा है। जिससे उत्तरी हवा की गति बढ़ेगी।

-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी हो चुकी है। इसके गुजर जाने के बाद हवा का रुख बदलेगा।

-सुबह के समय हल्की धुंध होगी। सुबह 9 बजे के बाद सर्दी से राहत देने वाली धूप निकलेगी।

-सर्दी का दौर 5 दिन चलेगा।

नवंबर की ठंड रिकॉर्ड में दर्ज

आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल में लगातार 15 दिनों तक शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे लंबा समय है। 17 नवंबर की रात पारा 5.2 डिग्री तक गिर गया था, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 1941 में यह 6.1 डिग्री था। सारे रिकॉर्ड तोड़कर इंदौर में भी पारा 6.4 डिग्री तक पहुंचा, जो पिछले 25 साल में पहली बार हुआ है। वहीं अब एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर आएगा।

Updated on:
3 Dec 2025, 5:51 PM IST
Published on: