इंदौर

रास्ते पर जा रही थी छात्रा, मनचले ने की मारपीट, तो जुट गई भीड़, जानें फिर क्या हुआ

Crime News : एमपी के इंदौर से छात्रा के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Apr 16, 2024

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बाणगंगा इलाके में रहने वाली छात्रा के साथ उसके पड़ोसी ने मार्केट में मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए और भाग गया। इसके बाद थाने में जाकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। बता दें कि छात्रा बीकॉम की पढ़ाई कर रही है, उसके घर के पास रहने वाला आरोपी तीन साल से परेशान कर रहा है।

छात्रा का आरोपी ने किया पीछा


छात्रा शाम को एग्जाम फॉर्म भरने के लिए साइबर कैफे जा रही थी। तभी उसका आरोपी राजेश पीछा करने लगा। जैसे ही छात्रा नंदबाग के पास पहुंची तो राजेश भी वहां पहुंच गया। छात्रा ने आरोपी से पीछा करने का कारण पूछा तो उसने छात्रा का गला पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी छात्रा को पीटने लगा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसे देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने छात्रा को बाद में देख लेने की धमकी दी।

वहीं बाणगंगा पुलिस ने बताया कि बीकॉम की छात्रा ने राजेश प्रजापत के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इस पूरे मामले पर छात्रा का कहना है कि राजेश उसके पड़ोस में रहता है। वह लगभग तीन साल से परेशान कर रहा है। वो हमेशा गलत नीयत से देखता है।

Updated on:
17 Apr 2024 12:49 pm
Published on:
16 Apr 2024 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर