
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण हादसा (पत्रिका फाइल फोटो)
Indore Road Accident: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़े हादसे की खबर आई है। यहां बारातियों से भरी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था की मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों के बुरी तरह घायल होने की खबर भी है। घटना शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है..
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ लग गई। वहां उपस्थित लोगों में से एक ने इमरजेंसी कॉल कर हादसे की सूचना दी। बताया जा रहा है कि कार में करीब 7 लोग सवार थे। सभी शादी समारोह से इंदौर लौट रहे थे कि रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। घायलों का एमवायएच अस्पताल में इलाज चल रह है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
घायल मरीजों में शामिल एक शख्स अस्पताल से इलाज के बाद अपने दो साथियों को लेकर सीधा थाने पहुंच गया। उसने यहां FIR दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को मेरे बड़े भाई मोहम्मद फिरोज अहमद अपने दोस्त अनस रईस व अन्यों के साथ ग्राम मनीपुर आष्टा जिला सीहोर गए थे। वहां से वे शादी की सभी रस्मों के बाद अपनी-अपनी कार से वापस इंदौर लौट रहे थे।
उसने बताया कि मेरी कार के आगे कार क्रमांक MP35/D/0363 उसका चालक आरिफ चला रहा था। जैसे ही हम इंदौर के नेमावर रोड स्थित आउटर गेट के सामने पहुंचे, तभी भूसे से भरा आयसर ट्रक MP41/GA/0940 को आरिफ ने आगे निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के लिए लापरवाही पूर्वक ट्रक को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। जिससे MP35/D/0363 कार ट्रक से टकरा गई और भीषण हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए।
कार में सवार आसिफ, अयान, अलफेज, फैजान कैफ, रेहान उर्फ शब्बू, अरफाद, जुनैद को चोटें लगीं। वहीं मोहम्मद फरान पिता मोहम्मद जावेद, मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद असवाक, आरिश अली पिता साजिद अली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी घायलों को एमवाय एच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को भी एमवायएच में भेजा गया।
बता दें कि इस हादसे से गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद घायलकों को और मृतकों के शवों को एमवाय अस्पताल भेजा।
Updated on:
06 Apr 2026 11:29 am
Published on:
06 Apr 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
