इंदौर को 2300 करोड़ के 6 नेशनल हाईवे की मिली सौगात
इंदौर. देश में बेतहासा बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम का सबसे ज्यादा असर यात्री वाहनों के किराए पर पड़ा जिससे आम आदमी को रोज बावस्ता होना पड़ता है। ईधन के साथ यात्री बसों का किराया तो बढ़ गया पर कम होने पर कभी किराया कम नहीं हुआ।
अब लोगों के लिए राहत की खबर आ रही है जब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने संकेत देते हुए कहा कि देश के सार्वजनिक परिवहन ढांचे में डीजल ईंधन का इस्तेमाल कम करने सरकार जोर दे रही है। इसलिए अब डीजल के स्थान पर बिजली से चलने वाली बसों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे यात्रियों को डीजल चालित बसों के मुकाबले 30 प्रतिशत सस्ते टिकट मिल सके।
गडकरी ने यहां तक कहा कि राज्यों के सड़क परिवहन निगम की बसें महंगे डीजल से चलती है इसलिए यह कभी भी फायदे में नहीं आ सकते। वही अगर बिजली से चलने वाली एसी बस का किराया 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। इसलिए केंद्र सरकार ने देशभर में 50 हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई है। देश के अन्य राज्य भी अपने परिवहन निगम में डीजल की बसों की अपेच्छा इलेक्ट्रिक बसें चलाए तो निगम भी फायदे रहेंगे और यात्रियों को भी सस्ती यात्रा का लाभ मिलेगा।
केन्द्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इंदौर मेें सीएम शिवराज सिंह के साथ पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। करीब 2300 करोड़ की परियोजनाओं के जरिए इंदौर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। मुख्य कार्यक्रम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम शिवराज सिंह ने की, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 119 किमी लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कर वन वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण किया।