इंदौर

IMD Prediction: चक्रवात ने पकड़ी स्पीड, 8-9-10 अगस्त को बारिश की चेतावनी

Heavy Rainfall: मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, मंडला, बालाघाट आदि स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 3:52 PM IST
heavy rain
heavy rain

Heavy Rainfall:मध्यप्रदेश मानसून सिस्टम इस समय कमजोर हो गए है। अगले चार-पांच दिन तेज बारिश की संभावना है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की-मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं पूर्वी मप्र में आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। इंदौर में भी बारिश की संभावना है। प्रदेश में खंडवा, छिंदवाड़ा, नौगांव में 3 तो भोपाल में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अनेक स्थानों पर धूप छांव की स्थिति रही।

लो प्रेशर एरिया एक्टिव

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय जो डीप डिप्रेशन था वह राजस्थान से पाकिस्तान की ओर लो प्रेशर एरिया के रूप में सक्रिय है। मानसून ट्रफ भी सीकर, ग्वालियर होते हुए गुजर रही है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात स्पीड पकड़ रहा है। फिलहाल चार पांच दिन बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वी मप्र में जरूर कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अब तक 20% तक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से के जिलों में अच्छे औसत से बारिश दर्ज की जा चुकी है। वेदर सिस्टम के स्ट्रांग होने के चलते प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। श्योपुर-कलां, नीमच, मंदसौर और गांधीसागर के साथ ही रतलाम, धोलावाड़, आगर मालवा, झाबुआ जिलों में मध्यम गति से बारिश होने की संभावना बनी है।

भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, मंडला, बालाघाट आदि स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, बुरहानपुर, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला, पन्ना, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Updated on:
28 Oct 2024, 3:52 PM IST
Published on: