
इंदौर. एक युवक और युवती को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था, प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी होते ही हसबैंड ने सुसाइड कर लिया, क्योंकि जब वह अपनी वाइफ को घर लेकर आया, तो घरवालों ने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उसने दुनिया छोड़ दी।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार बेटमा मूल निवासी हरमल सिंह (22) पिता सोहन सिंह ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है, इस युवक ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी, लेकिन शादी करते ही वह इतना तनाव में आ गया कि उसने सुसाइड का रास्ता चुन लिया, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
ये था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में एक स्टूडेंट ने सुसाइड किया, वह इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में रहकर कई सालों से पढ़ाई कर रहा था, उसने करीब एक सप्ताह पहले ही लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसके परिजनों ने उसे स्वीकार नहीं और बेदखल करने की बात कर दी थी, जिसके चलते युवक काफी परेशान था, पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है। युवक का मोबाइल भी खंगाला जा रहा है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी
बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी, दोनों सोशल मीडिया के कारण काफी घुल मिल गए थे, इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और फिर उन्होंने शादी कर ली, सुसाइड से एक सप्ताह पहले ही दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरमल और साक्षी दोनों अलग समाज के थे, साक्षी के पिता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उसकी मां ने हां कर दी थी, जब हरमल शादी कर दुल्हन को घर लेकर पहुंचा तो उसके घरवालों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, और घर से दोनों को बेदखल करने की बात कही, इस कारण वह काफी तनाव में थी, इसके बाद उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।