24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ पर हमले का MP कनेक्शन, मुंबई क्राइम ब्रांच की इंदौर में दबिश, एक गिरफ्तार

Tiger Shroff Attack,: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम कर रही मामले की जांच।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Oct 2026, 4:46 PM IST

Tiger Shroff Attack

Tiger Shroff firing case (Photo: IANS)

Tiger Shroff Attack: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़ते दिख रहे हैं। मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर इंदौर में कार्रवाई की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में इंदौर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम प्रांजल बताया जा रहा है और उस पर हमले की कथित प्लानिंग और हथियारों की सप्लाई करने का शक है।

मुंबई से इंदौर तक पहुंची जांच की आंच

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इंदौर पहुंची थी जहां इंदौर क्राइम ब्रांच की मदद से प्रांजल नाम के युवक को हिरासत में लिया है। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के कथित प्लानिंग और हथियारों की सप्लाई करने और शूटर्स के संपर्क में होने क शक है। हालांकि, उसकी भूमिका और पूरे घटनाक्रम में उसकी संलिप्तता को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। बताया ये भी जा रहा है कि प्रांजल पेशे से इंजीनियर है हालांकि अभी इसकी भी पुष्टि होना बाकी है।

18 अक्टूबर की शाम हुआ था हमला

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीते दिनों 18 अक्टूबर की शाम करीब 7:00 बजे जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हमला हुआ था। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी उनकी कार जैसे ही पार्क के बाहर भीड़ की वजह से रुकी, तभी बाइक सवार शूटरों ने उनकी गाड़ी पर 5 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए थे। फायरिंग के कारण कार के कांच टूटने से टाइगर को मामूली खरोंचें और चोट आई थी लेकिन वो बच गए थे। हमले के अगले ही दिन मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन मुख्य आरोपियों फूल सिंह (18), रेहान उर्फ सुक्का (18) और ऋतिक महतो (22) को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोनपत और उत्तर प्रदेश से कुणाल, सुमित, राधा और बबीता नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों ने शूटरों तक हथियार पहुंचाए थे।