
गांव में आई बेटी की बारात पर पथराव, उखाड़ फेंका टैंट, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस केे गोले
राजगढ़. दबंगों ने गांव में हो रही एक बेटी की शादी में जमकर विघ्न डाला, पहले शादी में लगा टैंड उखाड़कर फेंक दिया, इसके बाद भी मन नहीं माना तो पहले बेटी की बारात को गांव में आने से रोका, इसके बाद जब बारात पुलिस के साये में पहुंची तो जमकर पथराव किया, ऐसे में पुलिस ने उपद्रवियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। स्थिति को निंयत्रण करने के लिए रात में ही गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया, जानकारी मिलने पर एसपी और कलेक्टर भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण करवाकर ब्याह की रस्में पूरी करवाई।
ये था मामला
जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के पिपलिया कला गांव में एक कमजोर वर्ग के ग्रामीण की बेटी की शादी थी, कुछ दबंगों ने बेटी की शादी में आनेवाली बारात को रोकने के लिए पहले शादी में लगा टैंट उखाड़ फेंका, फिर बारात को भी गांव में नहीं आने दिया, इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने पुलिस से सम्पर्क किया, जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा के गांव में बारात पहुंची, इसके बाद जैसे ही बारात निकलने लगी, कुछ दबंगों ने बारात पर भी पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, दबंगों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े और डंडे दिखाकर उन्हें भगाया भी सही।
रात में ही छावनी बन गया गांव
वैसे तो गांव में कभी इतनी पुलिस की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन बेटी की शादी में इस प्रकार हंगामा होता देख पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, भारी तादात में पुलिस गांव में पहुंची, तो चप्पे-चप्पे पर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी, इसके बाद बाराती भी झूमते गाते हुए बारात लेकर पहुंचे।
सीएम ने यहीं खाए थे बेर
आपको बतादें कि ये वही गांव है जहां सीएम शिवराजसिंह चौहान भी चुनावी सभा में पहुंचे थे, यहां उन्हें एक महिला ने शबरी की तरह बेर खिलाए थे, खिलचीपुर क्षेत्र में स्थित इस गांव में भगवती भील के घर सीएम पहुंचे थे, तब महिला ने सीएम को शबरी की तरह बेर खिलाए थे, उन्होंने खुद भी बेर खाए थे और बोले थे कि कुछ बेर मामी के लिए भी ले जाऊंगा।
Published on:
16 May 2022, 11:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.